तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर BRS; बीजेपी को झटका
तेलंगाना निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के नतीजों में कांग्रेस 900 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ...और पढ़ें
तेलंगाना निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका।
कांग्रेस 900 से अधिक सीटों पर आगे चल रही।
बीआरएस को 534, भाजपा को 162 सीटों पर बढ़त।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। यहां सत्ताधारी कांग्रेस 900 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्षी BRS 534 और बीजेपी 162 सीट पर आगे हैं।
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक कांग्रेस ने 300 वार्ड, BRS ने 170 और BJP ने 48 वार्ड में बढ़त बनाई हुई थी। तेलंगाना निकाय चुनाव के लिए बुधवार को हुई वोटिंग के बाद 116 नगर पालिकाओं और सात कॉर्पोरेशन में काउंटिंग चल रही है।
अश्वराओपेटा
INC- 17
BRS- 02
BJP- 01
OTH- 02
एडुलापुरम
INC – 11 (वार्ड 4, 6, 7, 8, 9, 14, 16, 18, 23, 25, 29)
CPM – 2 (वार्ड 20, 31)
BRS – 1 (वार्ड 10)
इंडिपेंडेंट – 1 (वार्ड 3)
वायरा
INC – 8 (वार्ड 1, 3, 4, 6, 7, 9, 13, 16)
CPM – 1 (वार्ड 10)
इंडिपेंडेंट – 1 (वार्ड 19)
सथुपल्ली
INC – 10 (वार्ड 1, 4, 5, 7, 8, 10, 13, 16, 19, 22)
BRS – 2 (वार्ड 2, 11)
कल्लूर
INC – 8 (वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 7, 10, 11)
BRS – 4 (वार्ड 6, 8, 13, 14)
मधिरा
INC – 18 (वार्ड 1 से 9, 11, 12, 13, 14, 15, 18, 20, 21, 22)
BRS – 1 (वार्ड 19)
इंडिपेंडेंट – 3 (वार्ड 10, 16, 17)
रंगा रेड्डी
INC- 27
BRS- 32
BJP- 09