मंदिर के दानपात्र में मिली अनोखी चिट्ठी, लिखा था- 'अगले साल तक मर जाए मेरी सास'

 मंदिर के दानपात्र में मिली अनोखी चिट्ठी, लिखा था- 'अगले साल तक मर जाए मेरी सास'



कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक मंदिर के दानपात्र से पैसों की गिनती के दौरान एक हैरान कर देने वाली चिट्ठी मिली। इस चिट्ठी में भगवान से सास की मौत की दुआ ...और पढ़ें






सास की मौत की मांगी दुआ (फोटो-सोशल मीडिया)


बेलगावी मंदिर के दानपात्र में मिली अजीब चिट्ठी।


चिट्ठी में भगवान से सास की मौत की दुआ।


100 रुपये के नोट के अंदर मिली चिट्ठी।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक मंदिर से हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। यहां के मंदिर के दानपात्र से पैसों की गिनती के दौरान एक चिट्ठी मिली, जिस पर भगवान से एक अजीबोगरीब दुआ मांगी गई।


अधिकारी जब दानपात्र में पैसों की गिनती कर रहे थे, तब उन्हें 100 रुपये के नोट के अंदर एक नोट मिला, जिस पर लिखा था, 'अगले साल तक मेरी सास मर जाए।'
सास की मौत की मांगी दुआ

मंदिर में जहां लोग भगवान से सुख-समृद्धि मांगते हैं। भगवान से परिवार की खुशहाली मांगते हैं। वहीं बेलगावी के मंदिर से मिली चिट्ठी में किसी ने अपनी सास की मौत की दुआ मांगी है।
बेलगावी के एक मंदिर के दानपात्र में 100 रुपये नोट के अंदर एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था- 'हे भगवान, मेरे दुख दूर करो और अगली यात्रा से पहले मेरी सास की मृत्यु हो जाए।'

दानपात्र में मिली चिट्ठी पर किसी का नाम नहीं लिखा था। लेकिन दानपात्र में मिली चिट्ठी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस चिट्ठी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »