'हमला करो, बातचीत नहीं'; ट्रंप से अपील के बाद ईरान के व्यक्ति ने किया सुसाइड

 'हमला करो, बातचीत नहीं'; ट्रंप से अपील के बाद ईरान के व्यक्ति ने किया सुसाइड




ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच एक ईरानी व्यक्ति पौरिया हामिदी ने आत्महत्या कर ली। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्र ...और पढ़ें




सुसाइड से पहले ईरानी शख्स की ट्रंप से अपील।


ईरानी व्यक्ति पौरिया हामिदी ने आत्महत्या से पहले वीडियो जारी किया।


ट्रंप से ईरानी शासन के साथ समझौता न करने की अपील।


ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर ध्यान, विदेशी हस्तक्षेप की मांग।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी के बीच एक ईरानी व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से अपील की गई कि ईरान के शासन के साथ कोई डील नहीं की जाए।


10 मिनट और 44 सेकंड के वीडियो में पौरिया हामिदी ने कहा कि उसकी अपील का मकसद ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर हो रही जानलेवा कार्रवाई की ओर ध्यान खींचना था। साथ ही उसने ईरानी शासन को लेकर विदेशी दखल की भी मांग की।

वीडियो में क्या कहा गया?

ईरान के दक्षिणी पोर्ट शहर बुशहर के रहने वाले हामिदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कहा, "अगर आप यह देख रहे हैं तो मैं अब नहीं रहा।" 5 फरवरी को अपने YouTube चैनल 'PoorY X' पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "40,000 से ज्यादा लोग मारे गए, नरसंहार हुआ, रूस-यूक्रेन युद्ध से भी ज्यादा और इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से भी ज्यादा।"

ट्रंप प्रशासन से की ये अपील

हमीदी ने अपने वीडियो को कैप्शन दिया, "यह मेरी कुर्बानी है, प्लीज, मेरे देश को आजाद करो।" अंग्रेजी में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में हामिदी ने सीधे अमेरिकी नेतृत्व को संबोधित करते हुए तेहरान के साथ किसी भी डिप्लोमैटिक एग्रीमेंट को आगे बढ़ाने की अपील की। उसने कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन के साथ कोई भी एग्रीमेंट उन सभी लोगों के साथ धोखा होगा जो मारे गए।

'अमेरिकी अटैक ही एकमात्र उम्मीद'

उसने कहा, "तो प्लीज मैं आपसे विनती करता हूं। इस डील को रोकने के लिए जो भी कर सकते हैं, करें।" हमीदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानियों से कहा था कि विरोध करते रहो और हमने किया। हमने उन पर भरोसा किया। उसने आगे कहा, "अमेरिका का ईरान पर हमला करना ही अभी हमारी एकमात्र उम्मीद है। हम इस सरकार से अकेले नहीं लड़ सकते। हमारे लोगों को विदेशी दखल की जरूरत है।"


ईरानी व्यक्ति ने कहा, "आपको नहीं पता कि हमारे लोग अभी कितने निराश हैं। मेरा मतलब है, मैं खुद खा नहीं पा रहा हूं। मैं सो नहीं पा रहा हूं। मैं रो भी नहीं सकता क्योंकि ऐसी जगह पर पैदा होना, जिसका कोई भविष्य न हो, बहुत मजाकिया है। लेकिन मुझे उम्मीद थी कि इन सबके बाद मेरे देश के लोगों का आखिरकार एक भविष्य होगा।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »