बांग्लादेश चुनाव में तीन हिंदू भी जीतकर बने सांसद, पढ़ें किस पार्टी से थे उम्मीदवार और किसे हराया

 बांग्लादेश चुनाव में तीन हिंदू भी जीतकर बने सांसद, पढ़ें किस पार्टी से थे उम्मीदवार और किसे हराया




बांग्लादेश आम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 211 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव मे ...और पढ़ें



बीएनपी ने बांग्लादेश चुनाव में 212 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया


बीएनपी के टिकट पर तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की


गायेश्वर चंद्र रॉय, निताई चौधरी, दीपेन दीवान प्रमुख हिंदू विजेता


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) 299 में 21 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं, प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।


बांग्लादेश चुनाव में सबसे खास बात यह है कि इस बार तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। वो भी तीनों बीएनपी के उम्मीदवार थे। आइए जानते हैं बांग्लादेश में हुए चुनाव में जीत दर्ज करने वाले तीन हिंदू उम्मीदवार कौन-कौन से हैं।
गायेश्वर चंद्र रॉय

बांग्लादेश चुनाव में जीत हासिल करने वाले हिंदू उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम बीएनपी के सीनियर नेता गायेश्वर चंद्र रॉय का है। गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहीनुर इस्लाम को हराया है। गायेश्वर चंद्र ने 99,163 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद शाहिनुर को 15,899 वोटों के अंतर से हराया है। गायेश्वर चंद्र रॉय बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और पहले भी वे राज्य मंत्री रह चुके हैं।






निताई रॉय चौधरी

बांग्लादेश चुनाव में जीत हासिल करने वाले दूसरे हिंदू उम्मीदवार निताई रॉय चौधरी हैं। जिन्होंने बीएनपी के टिकट से मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है। ने निताई रॉय चौधरी ने बीएनपी के उपाध्यक्ष हैं और उन्हें बीएनपी के भीतर एक प्रभावशाली अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में देखा जाता है। निताई रॉय चौधरी को 147896 वोट मिले हैं। उन्होंने जमात उम्मीदवार मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30,838 वोटों क अंतर से हराया है।



एडवोकेट दीपेन दीवान ने जीत

बांग्लादेश आम चुनाव में बीएनपी के टिकट से जीत दर्ज करने वाले तीसरे हिंदू उम्मीदवार एडवोकेट दीपेन दीवान हैं। दीपेन दीवान ने रंगमती संसदीय सीट से जीत हासिल की है। दीपेन दीवान को कुल 31222 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी इंडिपेंडेंट उम्मीदवार पहल चकमा को 9678 वोटों के अंतर से हराया।



जमात का इकलौता हिंदू उम्मीदवार हार गया चुनाव

वहीं, जमात गठबंधन द्वारा मैदान में उतारा गया एकमात्र हिंदू उम्मीदवार हार गया। जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने खुलना-1 सीट से कृष्णा नंदी को चुनावी मैदान में उतारा था, कृष्णा नंदी , 70,346 वोट हासिल करने के बावजूद बीएनपी के उम्मीदवार से हार गए।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »