'राजा आओ, देश बचाओ'; पूर्व नरेश के समर्थकों ने की नेपाल में राजशाही बहाली की मांग

 'राजा आओ, देश बचाओ'; पूर्व नरेश के समर्थकों ने की नेपाल में राजशाही बहाली की मांग



नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के काठमांडू लौटने पर सैकड़ों समर्थकों ने हवाई अड्डे पर राजशाही बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आर्थिक संकट और ...और पढ़ें




नेपाल में उठ रही राजशाही की मांग।


पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के लौटने पर समर्थकों का जमावड़ा।


हवाई अड्डे पर राजशाही बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन।


आर्थिक संकट के बीच नेपाल में राजतंत्र की वापसी की अपील।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे। उनके आगमन पर सैकड़ों समर्थक हवाई अड्डे पर जमा हो गए और राजशाही बहाली की मांग करने लगे।

समर्थक तख्तियां लिए नारे लगा रहे थे, ''हम अपने राष्ट्र को बचाने के लिए नरेश को वापस चाहते हैं।'' नेपाल ने 2008 में राजशाही को समाप्त कर दिया था, लेकिन आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के बीच पिछले साल राजशाही समर्थक प्रदर्शन फिर से शुरू हो गए।

हाई अड्डे पर समर्थकों का जमावड़ा

राजतंत्र समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कार्यकर्ता, जिनका नेतृत्व वरिष्ठ नेता कमल थापा कर रहे हैं, और नवराज सुबेदी और चिकित्सक दुर्गा प्रसाई के नेतृत्व में समर्थक शुक्रवार सुबह से ही हवाई अड्डे के पास जमा थे। काठमांडू में एक प्रेस वार्ता में गुरुवार को प्रसाई ने कहा था कि वे मार्च में होने वाले आम चुनाव से पहले राजतंत्र बहाल करना चाहते हैं।
'राजा आओ और देश बचाओ'

राजशाही के सपोर्ट में प्रदर्शन करने वाले लोग “राजा, आओ और देश बचाओ” के नारे लगा रहे थे। जब ज्ञानेंद्र नेपाल के पूर्वी इलाके में तीन महीने की छुट्टी के बाद अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने फूलों के गुलदस्ते चढ़ाए और राष्ट्रीय झंडा लहराया। ज्ञानेंद्र के सपोर्टर सनातन प्रसाद रेगमी ने कहा, “हमें राजशाही को फिर से लाना होगा क्योंकि राजा सभी नेपाली लोगों का ख्याल रखने वाला रखवाला हो सकता है, जो कई भ्रष्ट नेता करने में नाकाम रहे हैं।”

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »