तेज रफ्तार ट्रक ने सांसद के चचेरे भाई को कुचला, मौके पर मौत

 तेज रफ्तार ट्रक ने सांसद के चचेरे भाई को कुचला, मौके पर मौत



चतरा के धमनियां मोड़ पर एक तेज रफ्तार गैस ट्रक की चपेट में आने से 80 वर्षीय प्रह्लाद सिंह की मौत हो गई। मृतक स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई थ ...और पढ़ें






घटनास्थल पर जुटे सांसद व अन्य लोग। (जागरण)



चतरा में तेज रफ्तार ट्रक से सांसद के भाई की मौत।


पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।


स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर सुरक्षा की मांग की।


संवाद सहयोगी, चतरा। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार गैस लदा वाहन (ट्रक) की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

मृतक सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह (80) के रूप में हुई है। प्रह्लाद सिंह स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के अपने चचेरे भाई थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सांसद व स्थानीय थाना पुलिस दलबल घटनास्थल पर पहुंचे।


जहां पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग पैदल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को जब्त करते हुए सदर थाना ले आई है। जबकि हर पहलू की जांच कर रही है। इधर, आकस्मिक घटना से पूरा गांव मर्माहत है।

मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचकर स्वजनों को ढाढ़स बांधने का काम कर रहे है।

इधर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »