अमेरिका की ईरान को खुली धमकी, उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा- 'परमाणु आतंकवाद की दुनिया को धमकी न दे'
अमेरिका मिडिल ईस्ट में सैन्य तैनाती कर रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह परमाणु आतंकवाद की धमकी न दे और अमेरिका की ...और पढ़ें

अमेरिका और ईरान के बीच जंग जैसे हालात बन रहे हैं। मिडिल ईस्ट में अमेरिकी वॉरशिप और सैनिकों की तैनाती हो रही है। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को खुली चेतावनी दे दी है।
वेंस ने ईरान को साफ संदेश देते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई की धमकियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अमेरिका की कूटनीति को ईरान कमजोरी न समझे। अगर जरूरत पड़ी तो सैन्य विकल्प का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
अमेरिका ने ईरान को दी धमकी
फॉक्स न्यूज से बातचीत में जेडी वेंस ने कहा, 'हमें ऐसी स्थिति में पहुंचना होगा जहां ईरान परमाणु आतंकवाद की दुनिया को धमकी न दे सके।' जेडी वेंस ने ईरान को आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़ बताया।
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'सनकी, क्रूर और दुनिया के सबसे खतरनाक शासन को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती।'
वेंस ने आगे बताया, 'राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप कूटनीतिक समाधान चाहते हैं, लेकिन उनके पास अन्य विकल्प भी मौजूद हैं और वे इनका इस्तेमाल करने की इच्छा दिखा चुके हैं।
ट्रंप लेंगे अंतिम फैसला
ट्रंप ने बुधवार को संसद में अपने संबोधन के दौरान ईरान पर आरोप लगाया कि वे अमेरिका तक निशाना लगाने वाली मिसाइलें विकसित कर रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान पिछले साल अमेरिकी हमलों के बाद अपने परमाणु कार्यक्रम को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।
वेंस ने कहा, 'बातचीत कितने समय तक जारी रखनी है, इसका अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे। ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रम्प करेंगे।'