दुमका डीआईजी आफिस के सामने मोटर संघ अध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मारी, गंभीर हालत में आसनसोल रेफर

 दुमका डीआईजी आफिस के सामने मोटर संघ अध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मारी, गंभीर हालत में आसनसोल रेफर

Dumka Latest News: दुमका में मंगलवार सुबह डीआईजी कार्यालय के पास संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह को बाइक सवार दो अज्ञात अपरा ...और पढ़ें








दुमका डीआईजी आफिस के सामने घटना की जांच करती पुलिस। ( फोटो जागरण)


दुमका में मजदूर मोटर संघ अध्यक्ष अरुण सिंह को गोली मारी।


डीआईजी कार्यालय के पास बाइक सवार अपराधियों ने हमला किया।


गंभीर हालत में आसनसोल रेफर, पुलिस जांच में जुटी।


संवाददाता, दुमका। नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब छह बजे डीआईजी कार्यालय के समीप बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।


गोली लगने के बाद अरुण सिंह को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि अरुण सिंह प्रतिदिन की तरह अपने गिलान पाड़ा स्थित आवास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डीआईजी कार्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उन्हें लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। क्षेत्र में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »