'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है', एपस्टीन फाइल्स को लेकर ट्रंप की सफाई

 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है', एपस्टीन फाइल्स को लेकर ट्रंप की सफाई



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन से किसी भी संबंध से साफ इनकार किया है। एपस्टीन फाइलों में नाम आने पर ट्रंप ने कहा कि उनके पास छिपाने ...और पढ़ें





एपस्टीन फाइल्स पर डोनल्ड ट्रंप की सफाई (फोटो-रॉयटर्स)


ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन से किसी भी संबंध से इनकार किया।


एपस्टीन फाइलों में नाम आने पर कहा, 'कुछ नहीं छिपाया'।


हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर कवर-अप का आरोप लगाया।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन के साथ किसी भी तरह के लिंक से साफ इनकार कर दिया है। ट्रंप ने एयर फोर्स वन पर एक प्रेस गैगल के दौरान रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।


तीन मिलियन से ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की एपस्टीन फाइल्स में डोनल्ड ट्रंप का नाम भी सामने आया। इस पर ट्रंप ने फिर एक बार सफाई देते हुए कहा, 'जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है।'

एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं

जस्टिस डिपार्टमेंट ने पिछले महीने तथाकथित एपस्टीन फाइलों का लेटेस्ट कैश जारी किया था। यौन उत्पीड़न मामलों के दोषी एपस्टीन पर कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं। जेफरी एपस्टीन की 2019 में मौत हो चुकी है। ट्रंप ने एपस्टीन के साथ किसी भी लिंक के होने से मना कर दिया है।


डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने इस मामले में कहा कि अब उनके पास जारी करने के लिए और कोई फाइल नहीं है। हालांकि सांसदों ने एपस्टीन पर इंटरनल गवर्नमेंट मेमो, नोट्स और ईमेल पब्लिश न करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की आलोचना की है।

क्या है ट्रंप-एपस्टीन का कनेक्शन?

जेफरी एपस्टीन का डोनल्ड ट्रंप के साथ कनेक्शन 1980 के दशक का माना जा सकता है। 2002 में न्यूयॉर्क मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने एपस्टीन को लगभग 15 साल से जानने की बात कही थी।


CNN को मिली तस्वीरों से पता चलता है कि एपस्टीन साल 1993 में डोनल्ड ट्रंप और मार्ला मेपल्स की शादी में भी शामिल हुए थे। वहीं दोनों को उसी साल न्यूयॉर्क में हार्ले डेविडसन कैफे की ओपनिंग पर भी एक साथ देखा गया था। 2002 में न्यूयॉर्क मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने एपस्टीन को एक शानदार आदमी बताया था।

हिलेरी क्लिंटन ने कवर-अप करने का लगाया आरोप

BBC को दिए एक इंटरव्यू में, पूर्व US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि वे जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को कवर-अप कर रहे हैं।

बर्लिन में ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए, क्लिंटन ने कहा, 'फाइलें बाहर निकालो। वे इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं और कहा कि वह मामले की जांच कर रही कांग्रेसनल कमेटी के सामने गवाही देने वाली हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »