कौन था एल मेंचो? मेक्सिकन मिलिट्री ऑपरेशन में हुआ ढेर; ड्रग तस्कर की मौत के बाद मेक्सिको में बिगड़े हालात

 कौन था एल मेंचो? मेक्सिकन मिलिट्री ऑपरेशन में हुआ ढेर; ड्रग तस्कर की मौत के बाद मेक्सिको में बिगड़े हालात



मेक्सिकन मिलिट्री ने जलिस्को के टापालपा में एक ऑपरेशन में कुख्यात ड्रग लॉर्ड 'एल मेंचो' (नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस) को मार गिराया है। इसके बाद ...और पढ़ें






ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत


मेक्सिकन मिलिट्री ने ड्रग तस्कर एल मेंचो को मार गिराया।


एल मेंचो की मौत के बाद कार्टेल ने हिंसा फैलाई।


मेक्सिको के कई राज्यों में स्कूल बंद, दहशत का माहौल।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिकन मिलिट्री ने जलिस्को के टापालपा में एक ऑपरेशन के दौरान जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के पावरफुल लीडर 'एल मेंचो' के नाम से मशहूर नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को मार डाला।

एल मेंचो की मौत सरकार के एंटी-कार्टेल कैंपेन के लिए बड़ी बात साबित हो सकती है। इसके साथ ही ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के सामने दिखाने के लिए भी मैक्सिकन मिलिट्री के पास एक बड़ी जीत है।
कौन था एल मेंचो?

एल मेंचो दुनिया के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर में से एक था। मेक्सिकन मिलिट्री ने कार्टेल लीडर नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेंस यानी एल मेंचो को ढेर कर दिया है।

मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने एल मेंचो के मारे जाने की पुष्टि भी की है। एल मेंचो खुद भी पहले एक पुलिस अधिकारी हुआ करता था। लेकिन बीते 10 सालों में एल मेंचो का संगठन जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) मेक्सिको का सबसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी करने वाला संगठन बन गया।


एल मेंचो के कार्टेल पर अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स की स्मगलिंग करने के आरोप लगे हैं, जिसमें सिंथेटिक ओपिओइड फेंटानिल भी शामिल है। इस ड्रग की ओवरडोज की वजह से हाल के सालों में लाखों मौतें हो चुकी हैं।
मेक्सिकन मिलिट्री का ऑपरेशन

मेक्सिकन मिलिट्री के ऑपरेशन से राज्यों में हिंसक जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्टेल के सदस्यों ने गाड़ियों में आग लगा दी, हाईवे ब्लॉक कर दिए और बड़े पैमाने पर मेक्सिको में दहशत फैला दी है।


ग्वाडलहारा जैसे शहर खाली हो गए। यहां लोग घरों के अंदर छिप गए हैं। इसके अलावा कई राज्यों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।
मेक्सिको में बिगड़े हालात

मेक्सिकन मिलिट्री के अधिकारियों ने कई लोगों के मारे जाने की खबर दी है। कार्टेल के बंदूकधारियों ने टापालपा, जापोपन, प्यूर्टो वालार्टा और ग्वाडलहारा में सुरक्षाकर्मियों को मार डाला।

इस हिंसा में कई सैनिक घायल भी हुए हैं, जिसके चलते कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद मची अफरा-तफरी और अशांति के बीच मिलिट्री ने बख्तरबंद गाड़ियों और रॉकेट लॉन्चर समेत भारी हथियार जब्त कर लिए।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »