देवघर रिमांड होम में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वजन बोले-साजिश
Deoghar Young Girl Suicide: देवघर के एक रिमांड होम में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार देर रात उसे बाथरूम में अचेत पाया ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।
रिमांड होम में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत।
बाथरूम में अचेत मिली, अस्पताल में मृत घोषित।
परिजनों ने घटना की जांच की मांग की।
देवघर। रिमांड होम में रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई है। सूचना पर देवघर एसडीएम रवि कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। यहां मामले की जानकारी ली। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से साफ इंकार किया।
बताया जाता है कि घटना गुरुवार देर रात की है। युवती को संदिग्ध हालत में बाथरूम में पाया गया था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में घटना की सूचना मृत युवती के स्वजनों को दी गई।
स्वजनों ने घटना की जांच कराए जाने की मांग की। वहीं पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकाें की टीम गठित की गई। टीम में शामिल डा. डी. पासवान, डा. संजय कुमार व डा. अमरीश ठाकुर की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।
स्वजन घटना के पीछे साजिश की संभावना जता रहे हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।