गौतम अडानी ने बाबा वैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना, कहा- पुरानी इच्छा पूरी हुई

 गौतम अडानी ने बाबा वैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना, कहा- पुरानी इच्छा पूरी हुई




गौतम अडानी ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पंडितजी द्वारा बो ...और पढ़ें





गौतम अडानी ने बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा की।


उनका संकल्प दोहराते हुए वीडियो वायरल हुआ।


बाबा वैद्यनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों, 51 शक्ति पीठों में से एक।


डिजिटल डेस्क, रांची। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति सह अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को बाबा मंदिर पहुंचकर भोले बाबा की पूजा अर्चना की। बाबा मंदिर पहुंचने पर उन्हें पहले प्रशासनिक भवन ले जाया गया।

वहां उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत संकल्प किया। वहां उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित दानी नरौने व उनके सहयोगियों के द्वारा संकल्प कराया गया।

उसके बाद उन्हें पूरी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाबा भोले की पूजा करने के लिए ग्रभगृह ले जाया गया। वहां उन्होंने बाबा भोले की विधिवत पूजा अर्चना की। वे करीब सात मिनट तक बाबा के गर्भगृह में रहे।


अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "मन की शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी। यहां पूजा-अर्चना करके मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। मैंने झारखंड और देश के लोगों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।"


उनके मंदिर आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें जिला खेल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा बाबा भोले का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही उनके निजी अंगरक्षक भी चल रहे थे।
पीरपैंती ताप विद्युत परियोजना का करेंगे दौरा

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी पीरपैंती स्थित ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा करेंगे। पीरपैंती में 2,400 मेगावाट का कोयला आधारित (सुपर क्रिटिकल) बिजली संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।


अडानी पावर लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे परियोजना में 800 मेगावाट की तीन इकाइयां (3x800 मेगावाट) शामिल हैं। यह लगभग 21,400 करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्य का एक प्रमुख ऊर्जा प्रोजेक्ट है।
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है बाबा वैद्यनाथ मंदिर

बाबा वैद्यनाथ धाम झारखंड के बीचों-बीच बसा है। यह पवित्र स्थल भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह भगवान शिव के तेजस्वी रूप को दिखाता है और हिंदुओं की आस्था का केंद्र है।
बाबा वैद्यनाथ धाम 51 शक्ति पीठों में से भी एक माना जाता है, जो देवी सती की दिव्य शक्ति से जुड़ी जगहें हैं। शिव और शक्ति का यह अनोखा संगम बाबा बैद्यनाथ धाम को एक बेमिसाल महत्व वाली तीर्थ यात्रा की जगह बनाता है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »