पलामू के सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने पर बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

 पलामू के सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने पर बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा



मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पलामू में एक मरीज को कथित तौर पर एक्सपायरी नॉर्मल सलाइन चढ़ाए जाने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। रविंद्र नाथ शुक्ला क ...और पढ़ें






अस्पताल में एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने पर बवाल


मेदिनीराय अस्पताल में मरीज को एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का आरोप।


परिजनों ने हंगामा किया, अन्य मरीजों के परिवार भी आक्रोशित।


पुलिस ने स्थिति संभाली, अस्पताल प्रबंधन ने चुप्पी साधी।


संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में बुधवार रात एक मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी एनएस (नॉर्मल सलाइन) चढ़ा देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरहसी थाना क्षेत्र निवासी रविंद्र नाथ शुक्ला के पुत्र राजीव रंजन शुक्ला (40) बुधवार को किसी कार्य से बाइक से मेदिनीनगर आए थे। शाम को घर लौटने के दौरान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए।
एक्सपायरी दवा या सलाइन चढ़ाने का मामला

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया। स्वजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल कर्मियों ने उन्हें एक्सपायरी एनएस चढ़ा दिया, जिसकी वैधता 1 जनवरी 2026 को समाप्त हो चुकी थी।


आरोप है कि इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद स्वजनों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि एक्सपायरी दवा या सलाइन चढ़ाना मरीज की जान के साथ खिलवाड़ है।
अन्य मरीजों के स्वजनों ने भी लगाया आरोप

अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के स्वजनों ने भी आरोप लगाया कि उनके मरीजों को भी एक्सपायरी सलाइन चढ़ाई गई है। स्वजनों ने दावा किया कि एक मरीज के मुंह से झाग निकलने लगा, जिससे परिजन और अधिक आक्रोशित हो गए।


हंगामे की सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान विकास कुमार और गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इधर, पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल चुप्पी साध ली है। किसी भी जिम्मेदार पदाधिकारी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »