रूस के रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन के डिरेल होते ही हुआ जोरदार धमाका; देखिए वीडियो
रूस के टैम्बोव इलाके में एक बड़ा धमाका हुआ, जहां मॉस्को-वोरोनेज-रोस्तोव रूट पर एक रूसी ट्रेन के फ्यूल वैगन में विस्फोट हो गया। यह हादसा कोचेतोवका-2 स् ...और पढ़ें
रूस के टैम्बोव में ट्रेन के फ्यूल वैगन में धमाका।
पटरी से उतरने के कारण लगी भीषण आग, 30 वैगन क्षतिग्रस्त।
यूक्रेन युद्ध से संबंधित तोड़फोड़ की आशंका, ट्रेनें प्रभावित।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के टैम्बोव इलाके में एक बड़ा धमाका हुआ। ये सप्लाई रूट पर जा रही एक रूसी ट्रेन में फ्यूल वैगन में विस्फोट हो गया।
यह धमाका मॉस्को-वोरोनेज-रोस्तोव रूट पर कोचेतोवका-2 स्टेशन पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह धमाका ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से हुआ और इससे एक बड़ी आग लग गई, जिसकी लपटें 1,000 फीट से ज़्यादा ऊंची आसमान में उठी है।
आग में करीब 30 रेल वैगन क्षतिग्रस्त
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग में करीब 30 रेल वैगन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, विस्फोट के कारण ऑपरेशन में तुरंत रुकावट आई। इससे कम से कम आठ इंटर-सिटी ट्रेनें लेट हो गईं।
रूस के टैम्बोव इलाके के सप्लाई रूट पर जा रही ट्रेन में फ्यूल वैगन में विस्फोट हो गया।
यह धमाका मॉस्को-वोरोनेज-रोस्तोव रूट पर कोचेतोवका-2 स्टेशन पर हुआ। धमाका ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से हुआ। आग की लपटें 1,000 फीट से ज़्यादा ऊंची आसमान में उठ
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विस्फोट का कारण यूक्रेन में देश के युद्ध के संबंध में तोड़फोड़ हो सकता है, क्योंकि यह रेलवे लाइन भारी माल ढुलाई के लिए अहम है और रूस के दक्षिण में बड़ी मात्रा में ईंधन, सैन्य उपकरण और भारी मात्रा में सप्लाई पहुंचाती है।