पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस के बाद बसों पर फायरिंग; दो की मौत
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में विद्रोहियों ने यारिक पुलिस स्टेशन और कस्टम्स ऑफिस पर हमला किया। इस हमले में दो अधिकारी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए ...और पढ़ें
-1771405305910_v.webp)
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में विद्रोहियों ने बुधवार को यारिक पुलिस स्टेशन और पास के कस्टम्स ऑफिस पर हमला कर दिया। इस हमले में दो अधिकारी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
हमलावरों ने ऑटोमैटिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हमला चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) रूट पर हुआ। इससे सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील है।
पुलिस के मुताबिक, मारे जाने वाल अधिकारियों में कस्टम्स अधिकारी इसरार खान और पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद बिलाल शामिल हैं। घायलों की पहचान हजरत उमर और खयाल मोहम्मद के तौर पर हुई है। दोनों को जिला मुख्यालय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सर्च ऑपरेशन जारी
हमलावरों ने पुलिस स्टेशन और कस्टम्स ऑफिस पर एक साथ हमला किया। उन्होंने सीपीईसी रूट पर चल रही पैसेंजर बसों पर भी फायरिंग की, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हमले के दौरान एक कस्टम्स वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।
सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोलीबारी के बाद विद्रोही मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस की बड़ी तादाद में फोर्स मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
पाकिस्तान में आए दिन होते हैं हमले
इस महीने की शुरुआत में ही पनियाला के वांडा बुढ़ इलाके में विद्रोहियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में कम से कम चार पुलिस मारे गए थे। इनमें एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भी शामिल था।
18 जनवरी को जिले में एक शादी समारोह के दौरान विस्फोट हुआ था, जिसे सुसाइड अटैक बताया गया। उसमें एक शांति कमेटी के नेता समेत पांच लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए थे।