Apple का फोल्डेबल iPhone रोडमैप आया सामने, Fold के बाद लॉन्च हो सकता है iPhone Flip भी

 Apple का फोल्डेबल iPhone रोडमैप आया सामने, Fold के बाद लॉन्च हो सकता है iPhone Flip भी


एप्पल अपनी आईफोन 18 सीरीज के साथ पहला फोल्डेबल आईफोन (iPhone Fold) लॉन्च कर सकता है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक और फोल्डेबल मॉडल, iPhone Flip, प ...और पढ़ें






Apple का फोल्डेबल iPhone रोडमैप आया सामने, Fold के बाद लॉन्च हो सकता है iPhone Flip भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल इस साल अपनी नई आईफोन 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के साथ ही एप्पल अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है, जिसे iPhone Fold के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अब नई रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि कंपनी का ये एकमात्र फोल्डेबल मॉडल नहीं होगा। जी हां, कंपनी इस फोल्ड आईफोन के लॉन्च के बाद अपना फ्लिप फोन भी लॉन्च कर सकता है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल एक और फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर पर भी काम कर रहा है और एक क्लैमशेल-स्टाइल iPhone पेश कर सकता है, जिसे iPhone Flip के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि यह हैंडसेट iPhone Fold के बाद पेश किया जा सकता है।

iPhone Flip कब तक होगा लॉन्च?

पावर ऑन न्यूजलेटर के लेटेस्ट एडिशन में ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन एप्पल के फोल्डेबल iPhone रोडमैप के बारे में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी iPhone Fold का एक छोटा, फोल्डेबल वर्जन भी इन दिनों तैयार कर रही है, जिसके 2026 के दूसरे हाफ में लॉन्च किया जा सकता है।


कथित iPhone Flip में एक स्क्वायर, क्लैमशेल-स्टाइल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा और सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 जैसे फ्लिप-स्टाइल जैसा हो सकता है। हालांकि एप्पल ने अभी तक इस क्लैमशेल-स्टाइल iPhone के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये iPhone Fold के लॉन्च के बाद आएगा।

फोल्डेबल iPhone कैटेगरी में मचाएगा धूम

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि टेक दिग्गज अपने पहले फोल्डेबल iPhone के अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रही है और यह आम तौर पर फोल्डेबल iPhone कैटेगरी के लिए अच्छी डिमांड पैदा कर सकता है। बताया जा रहा है कि ग्राहक अलग-अलग साइज के iPhone मॉडल की डिमांड की तरह ही iPhone को ज्यादा फॉर्म फैक्टर में पसंद करेंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »