मिस्ट्री गर्ल ने Abhishek Sharma को सरेआम दी फ्लाइंग किस, भारतीय क्रिकेटर ने फिर जो किया वो...
Abhishek Sharma VIDEO: विराट कोहली और शुभमन गिल के बाद, युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की भी जबरदस्त फीमेल फैन फॉलोइंग बन रही है। हाल ही में एक वायरल वीडि ...और पढ़ें
-1770282794713_v.webp)
Abhishek Sharma की दीवानी हुई लड़की
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की फैन-फोलोइंग दुनियाभर में है। विदेशों में भी उनके चाहने वाले मौजूद है और लड़कियां तो उनके लिए दीवानी हैं, लेकिन विराट कोहली, शुभमन गिल के बाद अब भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा लड़कियों के क्रश बन रहे हैं। अभिषेक शर्मा की फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी गजब की है। हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो भी रहा है, जिसमें मैच देखने आई लड़की स्टैंड्स पर बैठकर अभिषेक पर प्यार लूटा रही हैं।
Abhishek Sharma की दीवानी हुई लड़की
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक लड़की हाथ में अभिषेक शर्मा की तस्वीरों का पोस्टर लिए उन पर प्यार लुटा रही हैं। इस दौरान उनके पोस्टर में लिखा है कि क्रश नहीं पूरे देश का प्यार हो तुम। इस वीडियो के दौरान मिस्ट्री गर्ल को अभिषेक की ओर देखकर उन्हें फ्लाइंग किस देते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, वीडियो में भारतीय क्रिकेटर को भी रिएक्ट करते हुए देखा गया। अभिषेक फ्लाइंग किस देते हुए देखकर स्माइल करते दिखे। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
ये भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 4 फरवरी को खेले गए टी-20 विश्व कप वार्म-अप मैच के दौरान का वीडियो है। बता दें कि भारत ने साउथ अफ्रीका को वार्म-अप मैच में 30 रन से हराया
अभिषेक शर्मा का क्रिकेट करियर
अभिषेक शर्मा को भारत के फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है। उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग ने हर किसी को दीवाना बनाया है। अभिषेक ने अब तक 38 टी20 मैच खेलते हुए 1297 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 135 रन का रहा है।