हिंदुओं का समर्थन, सीमापार घुसपैठ पर रोक और बांग्लादेश फ‌र्स्ट की नीति... बीएनपी के 51 सूत्रीय घोषणापत्र में कई वादे

हिंदुओं का समर्थन, सीमापार घुसपैठ पर रोक और बांग्लादेश फ‌र्स्ट की नीति... बीएनपी के 51 सूत्रीय घोषणापत्र में कई वादे


बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 51 सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें भारत सहित सभी पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने का संकेत दिया गया है। पा ...और पढ़ें





भारत सहित पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने का वादा।


 बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने भारत सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने सीमाओं पर होने वाली हत्याओं और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की भी घोषणा की है।


12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय चुनाव और जनमत संग्रह को लेकर बीएनपी ने शुक्रवार को 51 सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया। पार्टी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रेस कान्फ्रेंस में हिंदू और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए फंडिग बढ़ाने का वादा किया।
भारत सहित पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने का वादा

उन्होंने कहा कि बीएनपी देश के हित, स्वतंत्रता और संप्रभुता को बनाए रखते हुए अन्य देशों के साथ संतुलित और सकारात्मक संबंध विकसित करेगी। उनके अनुसार, पार्टी समानता, सहयोग और मित्रता के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाएगी, जिसकी नींव पारस्परिक सम्मान और समझ पर होगी।


घोषणापत्र में बीएनपी ने 'बांग्लादेश फ‌र्स्ट' को अपनी मूल विचारधारा बताया है। पार्टी ने दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान के 19 सूत्रीय कार्यक्रम, खालिदा जिया के विजन-2030, तारिक रहमान की 31 सूत्रीय राज्य सुधार योजना और राष्ट्रीय चार्टर के विभिन्न प्रावधानों को लागू करने को प्राथमिकता देने की बात कही है।

हिंदू अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु फंडिंग बढ़ाने का संकल्प

हालांकि दस्तावेज में किसी देश का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन भारत का स्पष्ट उल्लेख करते हुए पद्मा (गंगा), तीस्ता और अन्य सीमा पार नदियों के जल बंटवारे में बांग्लादेश के 'उचित हिस्से' को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।


इसके साथ ही सीमा पर हत्या, घुसपैठ और अन्य अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात भी कही गई है। घोषणापत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि बीएनपी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में मजबूत भूमिका निभाने का लक्ष्य रखेगी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »