पीड़ितों को मिलेगी एपस्टीन की प्रॉपर्टी? 35 मिलियन डॉलर में हुआ सेटलमेंट

 पीड़ितों को मिलेगी एपस्टीन की प्रॉपर्टी? 35 मिलियन डॉलर में हुआ सेटलमेंट




एपस्टीन एस्टेट यौन तस्करी पीड़ितों के सामूहिक मुकदमे को निपटाने के लिए 35 मिलियन डॉलर (290 करोड़ रुपये से अधिक) का भुगतान करने पर सहमत हो गया है। यह स ...और पढ़ें





एपस्टीन एस्टेट 35 मिलियन डॉलर भुगतान पर सहमत।


यौन तस्करी पीड़ितों के सामूहिक मुकदमे का निपटारा।


सह-कार्यकारियों पर एपस्टीन के अपराधों में मदद का आरोप।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एपस्टीन एस्टेट ने यौन तस्करी पीड़ितों के सामूहिक मुकदमे को निपटाने के लिए 35 मिलियन डॉलर यानि कि 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान करने पर सहमति जताई है। यह समझौता पीड़ितों को मुआवजा दिया जाने के तौर पर किया जा रहा है।


2024 में पहली बार की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एपस्टीन एस्टेट के को-एग्जीक्यूटर डैरेन इंडीक और रिचर्ड कान ने एपस्टीन की सेक्स ट्रैफिकिंग और गलत इस्तेमाल में मदद की। साथ ही एपस्टीन के गुनाहों की लिस्ट छिपाकर उसे सालों तक सजा से बचने में भी मदद की।
इंडीक और कान ने आरोपों से किया इनकार

इंडीक और कान ने गुरुवार को आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे एपस्टीन के यौन अपराधों में किसी भी तरह से शामिल नहीं थे और उन्हें नहीं लगता कि उनके काम की वजह से कोई भी नुकसान या चोट पहुंची है।

समझौते से सुलझ जाएगा मामला

इस सेटलमेंट से प्रतिवादी और संपत्ति दोनों के खिलाफ सभी क्लेम सुलझ जाएंगे। अब जज को एग्रीमेंट पर साइन करना होगा। यह ताजा घटनाक्रम तब हुआ है जब जस्टिस डिपार्टमेंट ने पिछले साल एपस्टीन से जुड़ी लाखों पेज की फाइलें जारी की थीं। इन फाइलों में कई जाने-माने नाम शामिल हैं और खुलासों के बाद कई अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा है।

कैसे मिलेगा मुआवजा?

गुरुवार को कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों पार्टियां 35 मिलियन डॉलर तक के सेटलमेंट पर सहमत हुईं। अगर पात्र पीड़ितों की संख्या 40 या उससे ज्यादा है तो 35 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा और अगर संख्या कम है तो यह रकम 25 मिलियन डॉलर होगी।


इंडीक और कान के वकील ने जोर देकर कहा कि सेटलमेंट के लिए राजी होने का मतलब यह न निकाला जाए कि वह गलत काम में शामिल रहे हैं। अगस्त 2019 में सेक्स ट्रैफिकिंग के ट्रायल का इंतजार करते हुए एपस्टीन की आत्महत्या से मौत के बाद से कई बचे हुए लोगों को मुआवजा मिल चुका है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »