भारत ने न्‍यूजीलैंड को T20I क्रिकेट में दी सबसे कड़वी हार, घर में सीरीज जीत का बना डाला धांसू रिकॉर्ड

 भारत ने न्‍यूजीलैंड को T20I क्रिकेट में दी सबसे कड़वी हार, घर में सीरीज जीत का बना डाला धांसू रिकॉर्ड



भारतीय टीम ने रविवार को न्‍यूजीलैंड को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 8 विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। सूर्यकुमार यादव ...और पढ़ें






भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड्स


भारत ने गुवाहाटी में न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा


भारत ने मौजूदा टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई


भारतीय टीम ने तीसरा टी20 मैच जीतकर कई रिकॉर्ड्स बनाए


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में प्रचंड फॉर्म जारी है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने रविवार को गुवाहाटी में न्‍यूजीलैंड को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 60 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।


इसी के साथ भारत ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर जीत का तोहफा दिया। भारतीय टीम ने मौजूदा पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। भारत की लगातार 11वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज अपने नाम की
मालूम हो कि न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकार करके निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। भारतीय टीम ने केवल 60 गेंदों में 2 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

अभिषेक शर्मा (68*) और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव (57*) विजेता टीम के हीरो रहे। यह मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिहाज से यादगार बना। चलिए आपको बताते हैं कि क्‍या-क्‍या प्रमुख रिकॉर्ड्स बने।
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ गेंदों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्‍य का पीछा करते हुए किसी अन्‍य टीम ने लक्ष्‍य 10 ओवर के अंदर हासिल नहीं किया था। भारत ने ऐसा करके कीवी टीम को शर्मिंदा किया।


वहीं, 150 या ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पूर्णकालिक सदस्‍य के खिलाफ भारत की गेंदों के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत रही। भारत ने वेस्‍टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग्‍सटन में 37 गेंदें शेष रहते हुए मैच जीता था।

पूर्णकालिक सदस्‍य टीम के खिलाफ 150+ का लक्ष्‍य सर्वाध‍िक गेंदें शेष रहते हुए हासिल किया60 गेंदें - भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2026*
37 गेंदें - वेस्‍टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, किंग्‍सटन, 2024
33 गेंदें - इंग्‍लैंड बनाम पाकिस्‍तान, लाहौर, 2022
32 गेंदें - साउथ अफ्रीका बनाम इंग्‍लैंड, जोहानसबर्ग, 2016
पाकिस्‍तान की बराबरी

भारतीय टीम ने आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्‍यों में लगातार सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने के मामले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान की बराबरी कर ली है। भारत ने लगातार 11वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज अपने नाम की।

सबसे ज्‍यादा लगातार टी20 सीरीज जीतने वाली टीमें11* - भारत (2024- वर्तमान)
11 - पाकिस्‍तान (2016-18)
7 - भारत (2017-18)
6 - भारत (2019-2021)
घर के सिकंदर

यही नहीं, भारतीय टीम ने घरेलू जमीन पर खेलते हुए लगातार 10वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती। पूर्ण कालिक सदस्‍यों में घरेलू जमीन पर सबसे ज्‍यादा सीरीज जीतने के मामले में भारतीय टीम ही अव्‍वल है। ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान इस मामले में भारत से काफी पिछड़े हुए हैं।

घर में लगातार सबसे ज्‍यादा सीरीज जीतना (पूर्ण कालिक सदस्‍य)10 - भारत, (2022-26) *
8 - ऑस्‍ट्रेलिया, (2006-10)
7 - भारत, (2019-22)
5 - पाकिस्‍तान, (2008-18)

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »