OnePlus Nord 6 की जल्द होगी लॉन्चिंग, Geekbench लिस्टिंग से सामने आए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
OnePlus Nord 6 जल्द लॉन्च हो सकता है, जो Geekbench पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB रैम और Android ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द अपना अफोर्डेबल फोन OnePlus Nord 6 को लॉन्च कर सकता है। वनप्लस का यह फोन पिछले साल आए Nord 5 का सक्सेसर होगा। वनप्लस का यह फोन सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में काफी जानकारी मिलती है, जिससे पता चलता है कि यह फोन कई सारे अपग्रेड्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। OnePlus Nord 6 के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रिब्रांड वर्जन होगा।
Geekbench पर लिस्ट हुआ वनप्लस का नया फोनOnePlus का नया स्मार्टफोन Geekbench वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2795 के साथ स्पॉट हुआ है। मॉडल नंबर से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फोन OnePlus Nord 6 की ब्रांडिंग से लॉन्च हो सकता है।
लिस्टिंग में मदरबोर्ड का कोड नेम ‘sun' है, यानी यह Snapdragon 8s Gen 4 SoC के साथ आ सकता है। कंपनी ने OnePlus Turbo 6 में भी यही प्रोसेसर दिया था। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसके प्राइम सीपीयू कोर को 3.21GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है।
इस लिस्टिंग से पता चलता है कि OnePlus Nord 6 में 10.93GB की मेमोरी मिलेगी। संभव है कि ऑन पेपर कंपनी इसे 12GB RAM करेगी। बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन Android 16 पर रन करेगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो वनप्लस के इस फोन में मल्टीकोर टेस्ट में 6503 पॉइंट्स और सिंगल कोर में 2019 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। इन पॉइंट्स से यह तो क्लीयर हो जाता है कि वनप्लस का यह फोन मिड रेंज में लाया जाएगा।

OnePlus Nord 6 कब लॉन्च होगा?
OnePlus Nord 6 की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल डिटेल्स शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन इस साल के पहले क्वार्टर में लाया जा सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग से लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं मिलती है। वनप्लस का यह फोन TUV डेटाबेस में भी स्पॉट हो चुका है। यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसके साथ ही यह फोन IMEI डेटाबेस, SIRIM और TDRA सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
OnePlus Turbo 6 की खूबियां
OnePlus Turbo 6 स्मार्टफोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में डुअल (50MP+2MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वनप्लस का यह फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आता है। वनप्लस के इस फोन में 9000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करता है।