यूनिक रोटेटिंग क्राउन वाले ईयरबड्स

 यूनिक रोटेटिंग क्राउन वाले ईयरबड्स


boAt Nirvana Crown को हाल ही में कंपनी ने लॉन्च किया है। इसमें एक यूनिक Sonic A.R.C. (एडवांस्ड रोटेशनल क्राउन) केस में दिया गया है। इसमें क्राउन के सा ...और पढ़ें






boAt ने हाल ही में भारत में एक नए TWS ईयरबड्स boAt Nirvana Crown को पेश किया है। इसकी कीमत 2,799 रुपये रखी गई है। इसकी खास बात ये है कि इसके केस में एक Sonic A.R.C. (एडवांस्ड रोटेशनल क्राउन) दिया गया है। ये हैप्टिक फीडबैक वाला एक रोटेशनल कंट्रोल डायल है। हमने इसका रिव्यू किया है। आइए आपको बताते हैं कि आपको इसमें पैसा लगाना चाहिए या नहीं।

डिजाइन और फंक्शन्स

इस प्रोडक्ट में केस में टॉप में एक रोटेशनल क्राउन है, जिसमें LED लाइट हैं। जो वॉल्यूम लेवल या बैटरी लेवल इंडीकेट करते हैं। साथ ही एक बीच में एक बटन है, जो टैप करने पर कॉल रिसीव करने, ट्रैक चेंज करने का फोटो क्लिक करने जैसा काम करता है। इसके फंक्शन को boAt Hearables एप के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है। इसी तरह क्राउन को रोटेट करने पर ये वाइब्रेड करता है और क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज रोटेट करने पर साउंड कम या ज्यादा होता है। इसमें जलने वाली लाइट को भी कस्टमाइज किया जा सकता है। हैप्टिक फीडबैक को स्ट्रॉन्ग या लाइट के तौर पर सेट किए जा सकते हैं।





यहां ईयरबड्स में भी LED लाइट है जो कनेक्शन के वक्त ब्लिंक होती है। केस और बड्स प्लास्टिक के हैं। ये केस एक तरह का कंट्रोल है, जो कंट्रोल बड्स में टच के तौर पर भी हैं। इसे टॉय की तरह भी आप पसंद कर सकते हैं। जहां तक बात है इसकी बिल्ड क्वालिटी की तो ये कीमत के हिसाब से प्रीमियम फील नहीं देता। बटन्स थोड़े लूज हैं और केस का लिड भी हल्का हिलता है।

परफॉर्मेंस

इसमें ब्लूटूथ 6 है जो काफी अच्छा है। पेयरिंग में कोई दिक्कत नहीं आती। लिड ओपन करते ही पेयर करने का नोटिफिकेशन आ जाता है। साथ ही इसमें डुअल पेयरिंग का भी फीचर है। ऑडियो की बात करें तो इसमें 10mm के दो ड्राइवर दिए गए हैं। ऑडियो क्वालिटी थोड़ी बैलेंस्ड और लाउड जरूर है। लेकिन, कीमत के हिसाब से क्रिस्प और पंची बेस मिसिंग है। इस प्राइस रेंज काफी और ऑप्शन आपको बेहतर कॉल क्वालिटी के साथ मिल जाएंगे। साथ ही इसमें Spatial ऑडियो और ANC का भी फीचर है। लेकिन, दोनों से कुछ खास फर्क समझ नहीं आता। बैटरी के लिए कंपनी ने 40 घंटे तक का वादा केस के साथ किया है। हालांकि, इस हम बेहतर तरह से टेस्ट नहीं कर सके। लेकिन, ये जरूर है कि रोटेटिंग क्राउन को यूज करने से बैटरी जल्दी जरूर खत्म होगी।



कॉन्क्लूज़न

boAt की तरफ से पेश किया गए ये नए ईयरबड्स Nirvana Crown अपने केस की वजह से काफी यूनिक और इंटरैक्टिव जरूर हैं। लेकिन, ऑडियो क्वालिटी कीमत के हिसाब से ज्यादा इंप्रेसिव नहीं है। खासतौर पर आप एक अच्छा बेस यहां मिस करेंगे। अगर आप केस के साथ खेलना और बड्स को कंट्रोल करना पसंद करेंगे तो इसमें जरूर पैसा लगा सकते हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »