अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने की बेईमानी, दूसरी टीम को रोकने लिए चली घिनौनी चाल!

 अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने की बेईमानी, दूसरी टीम को रोकने लिए चली घिनौनी चाल!


पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे को हरा दिया, लेकिन उसकी ये जीत विवादों में है। ऐसा माना जा रहा है कि उसने दूसरी टीम को बाहर ...और पढ़ें







पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात

HIGHLIGHTS

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात


पाकिस्तान की जीत ने खड़ा कर दिया विवाद


पाकिस्तान पर लगे बेइमानी के आरोप


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस समय खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम सुपर सिक्स में पहुंच गई है, लेकिन उसकी इस जीत ने विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान ने बेइमानी करते हुए दूसरी टीम को आगे जाने से रोकने के आरोप लगे हैं।


जिम्बाब्वे ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 128 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान ने ये मैच 26.2 ओवरों में दो विकेट खोकर जीत लिया। बस उसकी ये जीत ही विवादों में है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ये टारगेट काफी पहले हासिल कर सकता था, लेकिन उसने 25 ओवरों के बाद ये टारगेट हासिल किया।

स्कॉटलैंड का रास्ता रोका

आईसीसी टूर्नामेंट्स में नेट रन रेट काफी मायने रखता है। पाकिस्तान का अगले दौर में जाना पक्का था। पेंच फंसा था जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच। जिम्बाब्वे ने जो टारगेट पाकिस्तान के सामने रखा था अगर वह 25.2 ओवर तक ये इससे पहले चेज हो जाता तो जिम्बाब्वे का नेट रन रेट खराब होता और स्कॉटलैंड अगले दौर में पहुंचती। इसलिए पाकिस्तान ने 26 ओवरों के बाद टारगेट हासिल किया। पाकिस्तान ने 14वें ओवर के बाद जानबूझकर अपनी रनगति धीमी कर दी।


पाकिस्तान तो अगले दौर में पहुंच गई और उसने जिम्बाब्वे को भी अगले दौर में पहुंचने में मदद की। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, ग्रुप स्टेज का नेट रन रेट अगले दौर में भी मान्या होगा, लेकिन उन्हीं दो टीमों के बीच का जो अगले दौर में पहुंची हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट बेहतर है क्योंकि उसने जिम्बाब्वे को स्कॉटलैंड के मुकाबले बड़े अंतर से हराया है।

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को दी थी मात

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 6.5 ओवर रहते हुए हराया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें ज्यादा अंतर से जीत मिली जो उसे ग्रुप स्टेज में मदद करेगी। स्कॉटलैंड को यहां मात खानी पड़ी और उसके साथ नुकसान इंग्लैंड का भी हुआ है। इंग्लैंड ने ग्रुप-सी में टॉप किया है और उसने स्कॉटलैंड को 252 रनों के विशाल अंतर से हराया था। स्कॉटलैंड अब बाहर है तो इंग्लैंड को इस जीत का अगले दौर में फायदा नहीं मिलेगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »