गोवा अग्निकांड में सावंत सरकार का एक्शन, लूथरा भाइयों के नाइट क्लब पर बुलडोजर चलाने का आदेश
Goa Nighclub Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने क्लब को गिराने का आदेश दिया है। गोवा पुलिस ने क ...और पढ़ें
-1765271760135.webp)
गोवा अग्निकांड के बाद क्लब की हालत। फोटो - पीटीआई
गोवा के नाइट क्लब पर चलेगा बुलडोजर
CM प्रमोद सावंत ने जारी किया आदेश
गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की हुई थी मौत
गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग (Goa Nighclub Fire) के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब को जमीदोंज करने का आदेश दे दिया है। लूथरा ब्रदर्स के रोमिया लेन बीच क्लब पर जल्द ही बुलडोजर चलाया जा सकता है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब को गिराने का आदेश जारी किया है। बीते दिन पुलिस ने क्लब के दोनों मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस जारी किया था।

गोवा अग्निकांड के बाद क्लब के दोनों मालिक दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए हैं। अब उनका नाम इंटरपोल की लिस्ट में आ चुका है। पुलिस उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश में लगी है।
25 लोगों की हुई थी मौत
गोवा अग्निकांड में 5 पर्यटकों समेत 25 लोगों की जान चली गई। इलेक्ट्रिक पटाखों से निकली चिंगारी ने क्लब की छत पर लगी लकड़ी की सीलिंग के संपर्क में आते ही विकराल रूप धारण कर लिया। कई लोग जान बचाने के लिए बेसमेंट में भागे, जहां वेंटीलेशन की कोई सुविधा नहीं थी। ऐसे में 21 लोगों की दम घुटने के कारण मौत हो गई।
-1765272787592.jpg)
पुलिस ने लिया एक्शन
अग्निकांड के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सख्त जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में गोवा पुलिस ने कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मगर, क्लब के मालिक देश से भाग निकले हैं, जिन्हें वापस लाने की जद्दोजहद भी शुरू हो गई है।