थाईलैंड से डिपोर्ट किए गए नाइटक्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स, आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे

 थाईलैंड से डिपोर्ट किए गए नाइटक्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स, आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे


थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है, जिन्हें आज ही भारत लाया जाएगा। यह मामला गोवा में हुए एक अग्निकांड से जुड़ा है। थाईलैंड में हुई गिरफ् ...और पढ़ें



लूथरा ब्रदर्स का प्रत्यर्पण पूरा। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के आरोपी लूथरा ब्रदर्स जल्द ही भारत पहुंच जाएंगे। थाईलैंड में उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है। CBI की टीम उन्हें लेकर फ्लाइट से वापस आ रही है।


6 दिसंबर की रात को गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में भीषण आग लगने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड में 5 पर्यटक समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में थे और घटना के फौरन बाद वो दिल्ली से थाईलैंड भाग निकले।



बैंकॉक एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

थाईलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट से लूथरा ब्रदर्स का वीडियो भी सामने आया है। इंटरपोल और भारतीय उच्चायोग की मदद से गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का प्रत्यर्पण करवाया गया है। CBI दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। दिल्ली आने के बाद लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।


लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ FIR दर्ज

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है। घटना की रात दोनों दिल्ली में एक शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्हें जैसे ही क्लब में आग्निकांड का पता चला, दोनों इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए।
थाईलैंड पुलिस ने फुकेट से पकड़ा

भारत के आग्रह पर थाईलैंड पुलिस ने उन्हें 9 दिसंबर को फुकेट से हिरासत में लिया था। भारत ने दोनों का पासपोर्ट भी रद कर दिया, जिससे वो कहीं और नहीं भाग सकते थे। CBI की टीम बीते दिन थाईलैंड पहुंची थी और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी करने के बाद थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »