सूरत में मौत की 'रफ्तार', ब्लॉगर ने 140 की स्पीड से दौड़ाई बाइक; हादसे में गई जान

सूरत में मौत की 'रफ्तार', ब्लॉगर ने 140 की स्पीड से दौड़ाई बाइक; हादसे में गई जान



Surat Blogger Death: गुजरात के सूरत में 18 वर्षीय व्लॉगर प्रिंस पटेल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 'PKR Blogger' के नाम से मशहूर प्रिंस 140 किमी/घंट ...और पढ़ें





प्रिंस पटेल। फोटो - X

गुजरात के सूरत में एक 18 वर्षीय व्लॉगर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि व्लॉगर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


व्लॉगर की पहचान प्रिंस पटेल के रूप में हुई है, जो 'PKR Blogger' के नाम से मशहूर था। प्रिंस अपनी KTM ड्यूक मोटरसाइकिल से जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण प्रिंस की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
CCTV में कैद हुई घटना

हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रिंस 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। ग्रेटर लाइनर ब्रिज के पास मौजूद मल्टी फ्लाइओवर पर प्रिंस ने अचानक बाइक से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर गया। इस दौरान बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई और प्रिंस लगभग 100 मीटर दूर जाकर गिरा।






प्रिंस पटेल। फोटो - X
बेटे की मौत से मां को लगा सदमा

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के बाद प्रिंस जमीन पर कई बार पलटी खाकर गिरा। हादसे के दौरान प्रिंस ने हेलमेट भी नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


प्रिंस की मां शेल्टर में रहती हैं और दूध बेचकर अपना गुजारा करती हैं। बेटे की मौत के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
सोशल मीडिया पर बनाता था रील

प्रिंस एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंयर्स था, जो अक्सर बाइक की रील बनाता था। तेज बाइक चलाते हुए वो इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर रील अपलोड करता था। प्रिंस को KTM ड्यूक 390 बाइक बेहद पसंद थी। उसने इसी साल सितंबर में बाइक खरीदी थी। प्रिंस ने अपनी बाइक को 'लैला' नाम दिया था और वो खुद को 'मजनू' बुलाता था।


KTM बाइक को बुलाता था 'लैला'

प्रिंस ने 4 दिन पहले ही बाइक चलाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में प्रिंस कहता है, "जब तक मजनू जिंदा था, उसे इस दुनिया में लैला से खूबसूरत कोई लगा नहीं, लेकिन अब वो उस जहान में है, जहां पर हूर और परियां भी रहती हैं, लेकिन उसे वहां जाकर भी लैला से ज्यादा हसीन कोई लग ही नहीं रही।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »