गोवा में Russian महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकत, पुलिस पर ही लगे गंभीर आरोप

 गोवा में Russian महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकत, पुलिस पर ही लगे गंभीर आरोप



गोवा में दो रूसी महिलाओं ने गोवा पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। डीजे क्रिस्टीना और अभिनेत्री एवगेनिया का कहना है कि एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें 'कुतिया' कहा और देश छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है।




गोवा पुलिस पर रूसी महिलाओं से असभ्य व्यवहार का आरोप (सांकेतिक तस्वीर)


 गोवा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है, और इस बार वजह बेहद शर्मनाक है। दो विदेशी महिलाओं, एक डीजे और एक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बुधवार आधी रात के आसपास नियमित निरीक्षण के दौरान गोवा पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि नियमित चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।


दरअसल, रूसी मूल की सेलिब्रिटी डीजे क्रिस्टीना और अभिनेत्री एवगेनिया बेल्सकिया ने सोशल मीडिया पर गोवा पुलिस के एक कथित पुरुष अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बुधवार देर रात सिओलिम से मोरजिम जाते वक्त नियमित चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें 'कुतिया' कहकर अपमानित किया और धमकाते हुए बोला- अपने देश चली जाओ, तुम अपने देश में नहीं हो।


असभ्य व्यवहार

क्रिस्टीना (@Krispie_Kristina) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में बताया कि गाड़ी एवगेनिया चला रही थीं। तभी एक पुलिस अधिकारी ने हमें रोक लिया और उनके साथ असभ्य व्यवहार किया। क्रिस्टीना ने यह भी सवाल किया कि महिलाओं को रोकने का अधिकार केवल महिला पुलिस अधिकारियों को ही है।

हमें कुछ करना होगा

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह उसका पहला मौका नहीं लगा। वह ताकत के नशे में था। मैंने कई दोस्तों से सुना है कि गोवा में विदेशी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार आम है। वहीं, क्रिस्टीना के साथ गाड़ी चला रही अभिनेत्री बेल्सकिया ने कहा, "वह एक पुलिसवाला था, और मैंने उससे कुछ नहीं कहा... गोवा में पुलिस का व्यवहार बहुत बुरा है। हमें इसके बारे में कुछ करना होगा। अगर आप इसे बदलने में किसी भी तरह से मदद कर सकते हैं, तो मुझे जरूर बताएं।"

पुलिस कर रही जांच

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को दोनों महिलाओं को मंड्रेम पुलिस स्टेशन बुलाया गया। उत्तरी गोवा के एसपी हरिश्चंद्र मडकाइकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान कर विभागीय कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »