ठाणे के केमिकल गोदाम में लगी आग, बुझाते हुए घायल हुआ फायर ऑफिसर

ठाणे के केमिकल गोदाम में लगी आग, बुझाते हुए घायल हुआ फायर ऑफिसर


महाराष्ट्र के ठाणे में एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें कुछ कर्मचारी घायल हो गए। हालांकि किसी भी जानहानि की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ताजा जानकारी के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें।


महाराष्ट्र के ठाणे स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी आग। फाइल फोटो


 महाराष्ट्र के ठाणे में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा चुका है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


यह घटना ठाणे स्थित एक केमिकल गोदाम की है। रविवार की रात लगभग 9:45 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


फायर अधिकारी घायल

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाते हुए अग्निशमन अधिकारी नाले में गिर गए, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं हैं। हालांकि, इस घटना में किसी भी जानमाल की हानि की सूचना नहीं मिली है।


इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »