पक्षी टकराने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद, विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रहा था विमान

 पक्षी टकराने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद, विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रहा था विमान



विजयवाड़ा से बेंगलुरु जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को एक पक्षी के टकराने के कारण रद कर दिया गया। विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था तभी एक चील उसके अगले हिस्से से टकरा गई। एअरलाइन अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। घटना उड़ान भरने से ठीक पहले हुई जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


पक्षी के टकराने से एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान रद। (सांकेतिक तस्वीर)


 एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की विजयवाड़ा से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान को अचानक रद करना पड़ा। इसके बाद यात्रियों में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के लिए जब विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था, उसी वक्त एक पक्षी विमान से जा टकराया।


इसके बाद इस उड़ान को रद कर दिया गया। एअरलाइन अधिकारी ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, उड़ान भरने के लिए रनवे पर टैक्सी करते समय एक चील विमान के अगले हिस्से से टकरा गई।


उन्होंने बताया कि इसके वजह से एअरलाइन को उड़ान रद करनी पड़ी और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि पक्षी उड़ान भरने से पहले टकराया। यह तब हुआ जब विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »