वो तय नहीं करेंगे कि कौन सच्चा भारतीय', राहुल गांधी के बचाव में प्रियंका गांधी; SC की टिप्पणी का दिया जवाब

 वो तय नहीं करेंगे कि कौन सच्चा भारतीय', राहुल गांधी के बचाव में प्रियंका गांधी; SC की टिप्पणी का दिया जवाब


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह सेना का सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अदालत ने राहुल गांधी के बयान का गलत मतलब निकाला है। सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर दिए गए बयान के लिए राहुल गांधी की आलोचना की थी। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान का गलत मतलब निकाला है। (फाइल फोटो)


 कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह सबसे ज्यादा सेना का सम्मान करते हैं।


प्रियंका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान का गलत मतलब निकाला है। दरअसल बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को सेना पर दिए गए बयान के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था।


#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "... राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया है। उनके दिल में उन सभी के लिए आदर है... वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं... सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी


प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का आदर किया है। उनके दिल में उन सभी के लिए आदर है। वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं। सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? इन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की तो अब इस मुद्दे(SIR) पर भी चर्चा कीजिए।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »