Delhi-Mumbai Rains दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में ट्रैफिक जाम और जलभराव से यातायात प्रभावित है जिसके चलते एयरलाइनों ने ट्रैवल एडवायजरी जारी की है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक और यातायात में असुविधा हो रही है। (फोटो सोर्स- पीटीआई) देश की राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश आफत की तरह बरस रही है। भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही नदियां भी उफान पर हैं और खतरे के निशान के नजदीक बह रहीं हैं। वहीं यातायात भी ठप से हो गया है।
मुंबई में भारी बारिश (Mumbai Rains) के कारण ट्रैफिक और यातायात में असुविधा हो रही है। सड़कों पर गाड़ियों का लंबा जाम देखने को मिल रहा है।
शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव और यातायात जाम देखा गया। इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर सहित कई एयरलाइनों ने भारी बारिश के बीच हवाई यातायात और मुंबई की सड़कों पर यातायात की धीमी गति का हवाला देते हुए ट्रैवल एडवायजरी जारी की है।
मुंबई में येलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई सबअर्बन और मुंबई शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ठाणे, पुणे और नासिक के लिए भी अलर्ट जारी किया गिया है। इसके अलावा रायगढ़, पालघर और नंदुरबार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में सुबह से ही तेज़ बारिश हो रही है और सायन के गांधी मार्केट और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे क्षेत्र सहित शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया है। भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई।