Honda लेकर आई Tata Nano जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देगी 245 किमी की रेंज

 Honda लेकर आई Tata Nano जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देगी 245 किमी की रेंज


होंडा ने टाटा नैनो जैसी एक इलेक्ट्रिक कार Honda N-One e पेश की है। इसे पहले गुडवुड फेस्टिवल ऑफ़ स्पीड में दिखाया गया था और अब यह जापान में लॉन्च हो रही है। रेट्रो लुक वाली इस कार में एलईडी लैंप और गोलाकार डीआरएल हैं। इसमें V2L सिस्टम भी है जिससे दूसरी गाड़ियों को चार्ज किया जा सकता है इससे घर में इलेक्ट्रिसिटी भी सप्लाई की जा सकती है।

Honda N-One e इलेक्ट्रिक कार हुई पेश।


 Honda ने Tata Nano जैसी कार को पेश किया है, लेकिन यह एक इलेक्ट्रिक कार है जिसका नाम Honda N-One e है। इसे होंडा ने सबसे पहले गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में एक स्पोर्टी सुवर ईवी कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया था, लेकिन अब कंपनी ने इसे जापान में ला दी गई है। इसे कॉन्सेप्ट के मुकाबले स्टाइलिंग और रोजमर्रा को ध्यान में रखते हुए कई चीजों के हटा दिया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।

Honda की छोटी इलेक्ट्रिक कार N-One eइसे बाहर से देखने आपको पुरानी गाड़ियों की याद आ जाएगी, इसे रेट्रो लुक साथ लेकर आया गया है। इसमें LED लैंप और गोलाकार LED DRLs के साथ ही गोल हेडलैंप सेटअप भी दिया गया है। इलेक्ट्रिक केई (kei) माइक्रो कार में एक सीधा फ्रंट फेसिया है। इसमें क्लैमशेल-स्टाइल बोनट और सामने दाहिने हिस्से पर चार्जिंग / V2L पोर्ट दिया गया है।




इसे साइड प्रोफाइल में बॉडी-कलर्ड पारंपरिक डोर हैंडल, इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ डुअल-टोन ओआरवीएम (ORVMs), ब्लैक-आउट बी पिलर और गोलाकार व्हील आर्च दिया गया है। इसमें छोटे पहियों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 6-स्पोक डिजाइन दिया गया है। इसके पीछे की तरफ चौड़ी विंडस्क्रीन, वर्टिकली-स्टैक्ड आयताकार टेल लैंप और टेलगेट और बम्पर के लिए एक साधारण डिजाइन मिलता है। इसमें चेरफुल ग्रीन, फजॉर्ड मिस्ट पर्ल और सीबेड ब्लू पर्ल जैसे पांच कलर ऑप्शन दिया गया है। इसे प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और लूनर सिल्वर मैटेलिक कलर ऑप्शन भी दिया गया है।





Honda N-One e का इंटीरियरइसके अंदर का डिजाइन काफी बेहतरीन दिया गया है। इसके डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर बहुत सारे फिजिकल बटन दिए गए हैं। इसके टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी फिजिकल बटन दिए गए हैं। इसके डैशबोर्ड में स्मार्टफोन, धूप का चश्मा, वॉलेट, सिक्के और बाकी जरूरी चीजों को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसमें सिंगल पेडल कंट्रोल दिया गया है। जिसे एक बटन दबाकर सक्रिय किया जा सकता है। इस मोड में, एक्सीलेटर पेडल दबाने पर एस्केलेटर के रूप में और छोड़ने पर ब्रेक के रूप में काम करता है। बाद वाला हिस्सा रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के जरिए से आता है।




इसमें V2L (वाहन से लोड) सिस्टम मिलता है। इसकी मदद से न केवल आप दूसरी गाड़ियों को चार्ज कर सकते हैं, बल्कि बिजली कटौती होने पर घर में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई भी कर सकते हैं।
बैटरी पैर और ड्राइविंग रेंज

कंपनी की तरफ से Honda N-One e के पावरट्रेन का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें N-वैन e में मिलने वाला इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया जा सकता है, जो 64 PS की पावर जनरेट करेगा। इसमें मिलने वाली बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 245 km से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 50 kW डीसी चार्जर दिया जा सकता है, जिससे यह महज 30 मिनट में चार्ज हो सकती है।

क्या भारत में होगी लॉन्च?

अपने खास डिजाइन, आराम और स्मार्ट फीचर्स के साथ Honda N-One e भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत बना सकती है। यह उन लोगों को काफी पसंद आ सकती है, जो छोटी इलेक्ट्रिक कार में स्विच करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, संभावना हीं है कि Honda N-One e भारत में जल्द लॉन्च होगी। हाल में तो भारतीय बाजार में होंडा नई हाइब्रिड कारों को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »