'दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत को देखा...', मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी का संबोधन

 'दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत को देखा...', मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी का संबोधन


Monsoon session प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने न सिर्फ भारत की रणनीतिक ताकत को दुनिया के सामने ला खड़ा किया बल्कि भारत की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता भी दर्शायी।

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया।

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने न सिर्फ भारत की रणनीतिक ताकत को दुनिया के सामने ला खड़ा किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारत अपनी सुरक्षा और विश्व शांति के लिए कितना कटिबद्ध है। पीएम मोदी ने इस मौके को देश के लिए गर्व का लम्हा करार दिया।


उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को महज 22 मिनट में जमींदोज कर दिया गया।

पीएम ने कहा, "यह ऑपरेशन 'मेड इन इंडिया' हथियारों की ताकत का सबूत है। आज दुनिया भर के लोग भारत के इन हथियारों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मैं जब भी विदेशी नेताओं से मिलता हूं, वे भारत की इस नई सैन्य ताकत की तारीफ करते हैं।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »