Acer ने लॉन्च किया नया लैपटॉप, गेमर्स को आएगा खूब पसंद; बस इतनी है कीमत
Acer ने भारत में नया Nitro Lite 16 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है जो 13th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर और Nvidia RTX 4050 GPU के साथ आता है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 16-इंच IPS LCD स्क्रीन Windows 11 53Wh बैटरी और बैकलिट कीबोर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और बाकी डिटेल।

Acer Nitro Lite 16 को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया और कंपनी का ये नया गेमिंग लैपटॉप 13th Gen तक के Intel Core i7 प्रोसेसर और 6GB वीडियो मेमोरी वाले Nvidia GeForce RTX 4050 GPU के साथ आता है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 16-इंच की IPS LCD स्क्रीन और दो बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स हैं। नाइट्रो लाइट 16 Windows 11 पर रन करता है और इसमें 3-सेल 53Wh Li-ion बैटरी है जिसे 100W USB-PD अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है।
Acer Nitro Lite 16 की कीमत और अवेलेबिलिटी
Acer Nitro Lite 16 की भारत में कीमत बेस मॉडल के लिए 79,990 रुपये से शुरू होती है , जिसमें Intel Core i5-13420H CPU और 16GB RAM है। एक और वेरिएंट जिसमें Intel Core i7-13620H प्रोसेसर है, उसकी कीमत 89,999 रुपये है।
लैपटॉप कंपनी की वेबसाइट पर एक सिंगल पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है और ये Acer के रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स साइट्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Acer Nitro Lite 16 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Nitro Lite 16 Windows 11 के साथ आता है और इसमें 16-इंच की WUXGA (1,920×1,200 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। ये लैपटॉप Intel Core i7-13620H तक के प्रोसेसर और RTX 4050 GPU के साथ आता है, जिसमें 6GB GDDR6 VRAM, 16GB तक DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है।
इसमें दो स्टीरियो स्पीकर्स और एक Full-HD कैमरा है, जिसके साथ एक प्राइवेसी शटर भी दिया गया है। Acer Nitro Lite 16 Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें एक USB 3.2 Gen A पोर्ट, एक USB 3.2 पोर्ट, एक Thunderbolt 4 पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक कॉम्बो ऑडियो जैक है।
Acer ने Nitro Lite में बैकलिट कीबोर्ड दिया है जिसमें एक डेडिकेटेड Copilot की है। इसमें 53Wh की बैटरी है जो 100W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 362.2×248.47×22.9mm है और इसका वजन 1.95kg है।