ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35 की तिरुवनंतपुरम में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पढ़ें आखिर क्या है वजह
ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35 ने तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। ईंधन की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया। विमानवाहक पोत से उड़ान भरने के बाद पायलट ने ईंधन कम होने की सूचना दी जिसके बाद रात 930 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद विमान में ईंधन भरा जाएगा।

ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35 ने शनिवार रात तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की। ईंधन खत्म होने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विमान ने विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी और रात करीब 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। पायलट ने ईंधन कम होने की जानकारी दी और लैंडिंग की अनुमति मांगी। केंद्र सरकार में संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ईंधन भरा जाएगा।