लड़कियों के साथ घूमना छोड़ दो', विनोद कांबली को इस दिग्‍गज ने चेताया था; अब किया खुलासा

 लड़कियों के साथ घूमना छोड़ दो', विनोद कांबली को इस दिग्‍गज ने चेताया था; अब किया खुलासा


पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब विनोद कांबली अपने करियर के शीर्ष पर थे तो उन्होंने उन्हें चेताया था कि पार्टी सिगरेट पीना और लड़कियों के साथ घूमना छोड़ दो वर्ना तुम्हारा करियर और जिंदगी दोनों बर्बाद हो जाएंगे। लेकिन तब उसने कहा कि ये ग्लैमर है और मैं अभी यहां का किंग हूं।

आए दिन चर्चा में रहते हैं विनोद कांबली। इमेज- एक्‍स


 पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब विनोद कांबली अपने करियर के शीर्ष पर थे तो उन्होंने उन्हें चेताया था कि पार्टी, सिगरेट पीना और लड़कियों के साथ घूमना छोड़ दो, वर्ना तुम्हारा करियर और जिंदगी दोनों बर्बाद हो जाएंगे। लेकिन तब उसने कहा कि ये ग्लैमर है और मैं अभी यहां का किंग हूं।


योगराज ने कहा कि मैं इसी वजह से कहता हूं कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांबली ने चेतावनी को नजरअंदाज किया और उन्होंने अपना करियर खुद ही समाप्त कर लिया। कांबली को अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में बड़ी सफलता मिली थी, लेकिन जल्दी ही उनका करियर ढलान पर आ गया। टेस्ट करियर में दोहरे शतक लगाने वाले कांबली ने कई बार वापसी की लेकिन उनका करियर कभी स्थिर नहीं हो सका।

योगराज ने उनके पतन का कारण उनके लाइफस्टाइल को ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर कांबली अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव लाते तो उन्हें यह सब न देखना पड़ता। आज कांबली जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ गया था, लेकिन अस्पताल में इलाज के बाद अब वे ठीक हैं। लेकिन उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि किस तरह क्रिकेट के ग्लैमर में डूबकर एक चमकता सितारा गुमनामी में खो गया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »