कमरों में बंद कर जिंदा जलाया, 100 लोगों को उतारा मौत के घाट; नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया तांडव

 कमरों में बंद कर जिंदा जलाया, 100 लोगों को उतारा मौत के घाट; नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया तांडव


नाइजीरिया के सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा गांव में बंदूकधारियों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी। कई परिवारों को उनके घर में जिंदा जला दिया गया। नाइजीरिया के मिडिल बेल्ट में स्थित बेन्यू राज्य का उत्तर क्षेत्र मुस्लिम बहुल और दक्षिण क्षेत्र ईसाई बहुल इलाके में बंटा हुआ है।

नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

 नाइजीरिया के सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। इस गांव में बंदूकधारियों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी। एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।


एमनेस्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अभी भी कई लोग लापता हैं। दर्जनों घायल हैं। कई परिवारों को उनके कमरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया है।


चरवाहों और किसानों के बीच चल रहा संघर्षनाइजीरिया के मिडिल बेल्ट में स्थित बेन्यू राज्य का उत्तर क्षेत्र मुस्लिम बहुल और दक्षिण क्षेत्र ईसाई बहुल इलाके में बंटा हुआ है। इस क्षेत्र में चरवाहों और किसानों के बीच जमीन के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »