शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन की खास जरूरत होती है। ये मांसपेशियों को मजबूत करता है और हमें बीमारियों से भी बचाए रखता है। प्रोटीन की कमी से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। इससे लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है। कुछ लक्षणों को पहचान कर इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।

शरीर को तंदुरुस्त और ताकतवर बनाए रखने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। ये न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है बल्कि हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी न हो, इसके लिए हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है।
इसकी कमी से मांसपेशियाें के अलावा इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। शरीर का विकास रुक जाता है। आपको बता दें कि प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। ये मसल्स को बढ़ाने के साथ ही शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो थकान, बॉडी पेन, जोड़ों में दर्द और चलने-फिरने में दिक्कतें होने लगती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि प्रोटीन की कमी से किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे कैसे पूरा कर सकते हैं, ये भी जानेंगे।
एनीमियाअगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो इससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। इसमें आपके शरीर में जरूरी मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाता है। ऐसे में शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसी स्थिति को एनीमिया कहते हैं। इस दाैरान आपको कमजोरी और थकान हो सकती है।
मैरास्मस
प्रोटीन की कमी से मैरास्मस (Marasmus) जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। ये बीमारी ज्यादातर बच्चों में होती है। इससे उनका विकास रुक जाता है। वजन भी अचानक कम होने लगता है।
फैटी लिवरशरीर में प्रोटीन की कमी आपके लिवर पर भी बुरा असर डालती है। इससे लिवर सेल्स में फैट बढ़ने लगता है। नतीजन आपको फैटी लिवर की दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। इस स्थिति में आपकाे तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए वरना आपकी लिवर डैमेज भी हो सकती है।