कौन है ये हसीना? जिस पर लगा मेहुल चोकसी को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप
हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एक महिला पर हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि यह महिला उसके अपहरण में भी शामिल रही। दोनों की मुलाकात साल 2020 में हुई थी। मगर 2021 में अचानक हंगरी की नागरिक बारबरा जबारिका का नाम दुनिया के सामने आया है। अब बेल्जियम में चोकसी की गिरफ्तारी के बाद जबारिका चर्चा में हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 13,500 करोड़ रुपये लोन धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम पुलिस की गिरफ्त में है। भारत ने वांछित हीरा कारोबारी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। उसे 12 अप्रैल को ईडी और सीबीआई के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया था। भारतीय अधिकारी जल्द उसे वतन लाने की कोशिश में जुटे हैं।
स्विट्जरलैंड जाने की फिराक में था चोकसी
पिछले सात साल से भारतीय एजेंसियों ने तीन देशों में चोकसी का पीछा किया। इलाज के बहाने वह स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था। मगर उससे पहले ही बेल्जियम पुलिस ने उसे दबोच लिया।
चर्चा में बारबरा जबारिका का नामचोकसी मामले में एक महिला का नाम चर्चा में है। इस महिला का नाम बारबरा जबारिका। वह हंगरी की नागरिक है। चोकसी का आरोप है कि बारबरा जबारिका ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया और अपहरण की कोशिश में शामिल रही। चोकसी की पत्नी के मुताबिक दोनों की मुलाकात साल 2020 में हुई थी।
चोकसी ने लगाया था अपहरण का आरोप
96.
पीएनबी बैंक घोटाले से हफ्तों पहले मेहुल चौकसी जनवरी 2018 में भारत से भागकर एंटीगुआ पहुंचा था। यहां उसने नागरिकता भी हासिल की। मई 2021 में उसे डोमिनिका में देखा गया। यहां अवैध प्रवेश के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। मेहुल ने आरोप लगाया कि भारतीय एजेंट ने उसे अगवा किया। उसे पीटा और नाव पर बैठाकर एंटीगुआ से डोमिनिका लाए। उसने यह भी दावा किया कि इस पूरे प्रकरण में हंगरी की नागरिक बारबरा जबारिका भी शामिल थी।
हनी ट्रैप में फंसाने का आरोपचोकसी का कहना है कि बारबरा ने बहाना बनाकर दोस्ती की। अपहरण करने से ठीक पहले खाने पर बुलाया। वहां पहुंचने पर जबरन अपने साथ ले गई। चोकसी की पत्नी प्रीति ने भी आरोप लगाया था कि बारबरा ने उनके पति को हनीट्रैप में फंसाया। मगर बारबरा का कहना है कि मेहुल ने 'राज' नाम से दोस्ती की। उसने ही मोबाइल नंबर मांगा था।
कौन है बारबरा जबारिका?
बारबरा ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल में खुद को एक प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एजेंट बता रखा है। प्रोफाइल के मुताबिक उसे 10 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। उसके पास डायरेक्ट सेल्स और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव है। प्रॉपर्टी और रिटेल में प्रबंधन पदों पर काम कर चुकी है। वह अपने आप को एक अनुभवी सेल्स नेगोशिएटर बताती है।