सैफ अली खान पर हमले के मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपित शहजाद के खिलाफ कई सबूतों का जिक्र

 सैफ अली खान पर हमले के मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपित शहजाद के खिलाफ कई सबूतों का जिक्र


इसी साल 16 जनवरी की रात अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था। यह हमला उनके घर में घुसे एक शख्स ने किया था। पांच दिन के इलाज के बाद सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। रीढ़ की हड्डी समेत कई अंगों पर चोट आई थी। अब पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपित शहजाद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान। ( फाइल फोटो )

HIGHLIGHTSबांद्रा कोर्ट में पुलिस ने दाखिल किया आरोपपत्र।
फॉरेंसिक व फिंगर प्रिंट रिपोर्ट का किया जिक्र।
बांग्लादेश का रहने वाला है आरोपित शहजाद।
एएनआई, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने बताया है कि बांद्रा कोर्ट में 1000 पन्नों का आरोपपत्र (चार्जशीट) दायर किया है।


चार्जशीट में कई सबूत
पुलिस के मुताबिक चार्जशीट में गिरफ्तार आरोपित शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। 1000 पन्नों से अधिक बड़ी चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। आरोपपत्र में कहा गया है कि सैफ अली खान के शरीर और आरोपी के पास मिले टुकड़े एक ही चाकू के थे। चार्जशीट में पुलिस को मिले आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का भी जिक्र है।




लूटपाट की नीयत से घुसा था आरोपी





यह विडियो भी देखें

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात उनके ही घर पर हमला हुआ था। आरोपित लूटपाट की नीयत से घर में दाखिल हुआ था। विरोध करने पर उसने सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया। पुलिस के मुताबिक अभिनेता को रीढ़ की हड्डी और शरीर के अन्य अंगों पर चोट आई थी। लीलावती अस्पताल में पांच दिन के इलाज के बाद 21 जनवरी को सैफ अली खान को छुट्टी मिल गई थी।


छह महीने पहले आया था मुंबईमुंबई पुलिस ने आरोपित मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे से गिरफ्तार किया था। वह वारदात से छह महीने पहले ही बांग्लादेश से अवैध तरीके से घुसपैठ करके भारत आया था। मुंबई पहुंचने से पहले वह कोलकता में कई ठिकानों पर रह चुका था।





ADVERTISEMENT





























बांग्लादेश भागने की कोशिश में था शहजादशहजाद मुंबई के एक होटल में काम करता था। मगर वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने पैतृक गांव भागने की फिराक में था। मगर उससे पहले ही ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट से उसे दबोच लिया गया। शहजाद बांग्लादेश के झालोकाटी जिले का रहने वाला है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »