Oppo के इन स्मार्टफोन को मिला ColorOS 15 अपडेट, AI फीचर्स के साथ परफॉर्मेंस भी हुआ बेहतर
Oppo के कई स्मार्टफोन के लिए ColorOS 15 अपडेट रिलीज हो गया है। धीरे-धीरे यूजर्स को इसका स्टेबल वर्जन रिसीव हो रहा है। इसमें एडवांस फीचर्स के साथ कई अपग्रेड शामिल हैं। अपडेट के बाद स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस भी बेहतर हो गया है। अपडेट में एआई फीचर्स भी दिए गए हैं जो यूजिंग एक्सपीरियंस को पहले से बहुत बेहतर करते हैं।

Oppo ने कई स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 15 बेस्ड ColorOS 15 ओएस को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसमें कई मेन अपग्रेड और नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ट्रिनिटी इंजन, फ्लक्स थीम, हाइपर बूस्ट और एआई टूल्स दिए गए हैं। अपडेट मिलने के बाद यूजर एक्सपीरियंस भी पहले से बेहतर हो गया है।
रिलीज हुआ नया अपडेट

नया अपडेट किन डिवाइस के लिए रोलआउट किया गया है और इसमें क्या फीचर मिले हैं। सब यहां बताने वाले हैं। नवंबर 2024 में ColorOS 15 को रिलीज किए जाने के बाद अब ओप्पो के कई ऐसे स्मार्टफोन और टैबलेट हैं, जिन्हें नया अपडेट मिल रहा है। अपडेट धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है। इसलिए हो सकता है कि कुछ यूजर्स को इसका इंतजार करना पड़े।
इन स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट
Oppo Reno12 FS 5G
Oppo Reno11 5G
Oppo Reno12 5G
Oppo Reno12 Pro 5G
Oppo Reno12 F 5G
Oppo Reno11 F 5G
Oppo Reno11 Pro 5G
Oppo Reno 10 Pro+
Oppo F27
Oppo F25 Pro 5G
Oppo K12x 5G
Oppo A80 5G
Oppo A60 5G
Oppo A3 5G
Oppo A3 Pro 5G
Oppo Find N3
Oppo Find N3 Flip
Oppo Find N2 Flip
Oppo Pad 3 Pro
Oppo Pad 2
ColorOS 15 के फीचर्सAI क्लैरिटी इनहांसर- कलरओएस का यह फीचर कम रेजॉल्यूशन वाली पिक्चर्स की क्वालिटी को चुटकियों में इनहान्स कर देता है। इसमें खराब क्वालिटी इमेज भी क्रिस्टल क्लियर हो जाती हैं। इसमें फोटो से गैरजरूरी पार्ट्स को भी रिमूव किया जा सकता है। यह पुराने फोटोज में डिटेल भी शामिल कर सकता है।
AI टूलबॉक्स- एआई टूलबॉक्स की मदद से क्विक रिस्पॉन्स किया जा सकता है। इसमें टेक्स्ट को एआई की मदद से समराइज किया जा सकता है। साथ ही एडवांस लैंग्वेज टूल स्मार्ट तरीके से रिप्लाई कर सकते हैं।
AI Speak- जब आप किसी वेब पेज पर होते हैं, तो AI Speak उसे जोर से पढ़ सकता है, जिससे आप मल्टीटास्किंग करते हुए भी अपडेटेड रह सकते हैं। यह नेटिव और थर्ड-पार्टी वेब ब्राउजर में काम करता है। AI समरी वेब पेजों में भी काम करता है।
AI नोट्स- इसमें नोट्स ऐप को भी एआई फीचर्स मिले हैं। इसमें एआई-पावर्ड डॉक्युमेंट ऐप शामिल है। दोनों ऐप एआई असिस्टेंट के साथ काम करने के लिए कैपेबल हैं। इसमें टेक्स्ट को समराइज और रिराइटिंग जैसे काम किए जा सकते हैं।