अर्धशतक लगाते ही मैदान पर गिर पड़ा श्रीलंकाई बल्लेबाज, लंगड़ाते हुए जाना पड़ा बाहर

अर्धशतक लगाते ही मैदान पर गिर पड़ा श्रीलंकाई बल्लेबाज, लंगड़ाते हुए जाना पड़ा बाहर

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में अच्छी शुरुआत की है और पाथुम निसांका ने शानदार अर्धशतक जमाया लेकिन अर्धशतक जमाने के बाद वह चोटिल हो गए और मैदान के बाहर चले गए। निसांका इस मैच में आगे हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। निसांका का चोटिल होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है।


पाथुम निसांका अर्धशतक जमाने के बाद हुए चोटिल

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ऑकलैंड में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। टीम को ये अच्छी शुरुआत दिलाई पाथुम निसांका और अविश्का फर्नांडो ने। निसांका ने इस मैच में अर्धशतक जमाया, लेकिन इसके बाद ही वह तुरंत बाहर चले गए।


निसांका ने अविष्का फर्नांडो के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। 66 के कुल स्कोर पर निसांका को बाहर जाना पड़ा जिससे श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है।

अर्धशतक लगाने के बाद गिर पड़े निसांका

निसांका ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नाथन स्मिथ की गेंद पर एक रन लेकर अपने 50 रन पूरे किए, लेकिन तभी उनकी मांसपेशियों में खिंचाव हुआ और वह मैदान पर गिर पड़े। निसांका दर्द से करहा रहे थे। निसांका के मैदान पर गिरने के बाद तुरंत फिजियो आए और कुछ देर श्रीलंकाई बल्लेबाज को देखा।

निसांका की हालत गंभीर लगी तो फिजियो उन्हें बाहर ले गए। निसांका ने 31 गेंदों पर 50 रन पूरे किए जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके जाने के बाद टीम के स्कोर में तीन रनों का ही इजाफा हुआ था कि फर्नांडो आउट हो गए। उन्हें स्मिथ ने ही पवेलियन की राह दिखाई। फर्नांडो ने 17 रन बनाए।

मेंडिस ने भी जमाया अर्धशतक

निसांका के बाद आए कुसल मेंडिस ने उनकी जगह ली और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। उन्होंने एक छोर पकड़े रखा और लगातार रन बनाते रहे। मेंडिस ने 48 गेंदों पर 54 रन बनाए जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। कप्तान चरिथा असालंका पांच गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए।

इस बीच निसांका की हालत पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है कि वह आगे के मैच में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। वह रिटायर्ट हर्ट हुए हैं। निसांका का न होना श्रीलंका के लिए बहुत बड़ी परेशानी का सबब है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »