इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि उसने इटली के अनुरोध पर पहला सिल्वर नोटिस जारी किया है जिसमें एक माफिया की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई है। प्रायोगिक परियोजना में भारत सहित 52 सदस्य भागीदार हैं। वर्तमान में इंटरपोल के पास आठ प्रकार के रंग आधारित नोटिस हैं जो किसी सदस्य देश को दुनियाभर में विशिष्ट प्रकार की जानकारी प्राप्त करने की अनुमति देते हैं।

इंटरपोल ने सीमा पार छिपाई गई अवैध संपत्तियों का पता लगाने के लिए प्रायोगिक परियोजना के तहत अपना पहला सिल्वर नोटिस जारी किया है। भारत भी इस परियोजना में भागीदार है। इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि उसने इटली के अनुरोध पर पहला सिल्वर नोटिस जारी किया है, जिसमें एक माफिया की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई है।
सिल्वर नोटिस से भारत को उन अपराधियों की संपत्तियों का पता लगाने में मदद मिलेगी, जिन्होंने अपनी अवैध संपत्ति को अन्य देशों में यह सोचकर स्थानांतरित कर दिया है कि इसका कभी पता नहीं लगाया जा सकेगा। शराब कारोबारी विजय माल्या और हीरा व्यापारी नीरव मोदी सहित भारत में कम-से-कम 10 भगोड़े आर्थिक अपराधी हैं।
एक माफिया की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई
भारत के आर्थिक अपराधियों द्वारा विदेश में स्थानांतरित किए गए काले धन की कुल राशि का कोई सटीक अनुमान नहीं है। इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि उसने इटली के अनुरोध पर पहला सिल्वर नोटिस जारी किया है, जिसमें एक माफिया की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई है।
वर्तमान में इंटरपोल के पास आठ प्रकार के रंग आधारित नोटिस
प्रायोगिक परियोजना में भारत सहित 52 सदस्य भागीदार हैं। वर्तमान में इंटरपोल के पास आठ प्रकार के रंग आधारित नोटिस हैं, जो किसी सदस्य देश को दुनियाभर में विशिष्ट प्रकार की जानकारी प्राप्त करने की अनुमति देते हैं।
रेड नोटिस किसी देश को दूसरे देश में रहने वाले भगोड़ों को हिरासत में लेने का अनुरोध करने की अनुमति देता है। इंटरपोल ने कहा कि इस परियोजना के तहत 500 नोटिस मांगे जा सकते हैं, जिन्हें सदस्य देशों के बीच समान रूप से विभाजित किया जाएगा।
इंटरपोल सार्वजनिक नहीं करेगा आर्थिक अपराधियों की पहचान
किसी देश द्वारा जिन व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है, इंटरपोल उनके बारे में विवरण सार्वजनिक नहीं करेगा। सिल्वर नोटिस इंटरपोल के रंग आधारित नोटिस के समूह में नवीनतम नोटिस है। इसके तहत विभिन्न देश दुनियाभर में सूचना के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसे 52 देशों को शामिल करते हुए एक प्रायोगिक चरण के तहत शुरू किया जा रहा है, जो कम-से-कम नवंबर 2025 तक चलेगा।
99 प्रतिशत आपराधिक संपत्तियां अभी तक बरामद नहीं हो पाई
इंटरपोल के महासचिव वाल्डेसी उर्कीजा ने कहा कि अपराधियों और उनके नेटवर्क की अवैध फंडिंग पर चोट करना अंतरराष्ट्रीय अपराध से लड़ने के सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक है। विशेषकर यह देखते हुए कि 99 प्रतिशत आपराधिक संपत्तियां अभी तक बरामद नहीं हो पाई हैं।