पाकिस्तान ने भगत सिंह का किया अपमान, भारत ने इस्लामाबाद की लगा दी क्लास; पढ़ें पूरा मामला
शहीद भगत सिंह के खिलाफ पाकिस्तान में आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले पर भारत ने चिंता जाहिर की। सरकार की ओर से शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी गई। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत पड़ोसी देश में ‘सांस्कृतिक विरासत पर हमलों बढ़ती असहिष्णुता और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति सम्मान की कमी’ से संबंधित मुद्दे उठाता रहा है।

शहीद भगत सिंह के खिलाफ पाकिस्तान में आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले पर भारत ने चिंता जाहिर की। वहीं, भारत ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज किया है। सरकार की ओर से शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी गई।
विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत पड़ोसी देश में ‘सांस्कृतिक विरासत पर हमलों, बढ़ती असहिष्णुता और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति सम्मान की कमी’ से संबंधित मुद्दे उठाता रहा है। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘भारत सरकार ने पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के बारे में हाल में सामने आईं खबरों पर गौर किया है और राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस घटना पर पाकिस्तान सरकार के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ।’’
पंजाब सरकार के महाधिवक्ता ने की थी विवादित टिप्पणीमंत्री ने जानकारी दी कि किस्तान की पंजाब सरकार के महाधिवक्ता असगर लेघारी ने पिछले महीने लाहौर उच्च न्यायालय में एक सुनवाई के दौरान कथित तौर पर भगत सिंह के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा, ‘‘शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि हर साल भारत और विदेशों में मनाई जाती है।"
भारत-बांग्लादेश रिश्ते पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री
वहीं, एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने भारत और बांग्लादेश के रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच इतिहास, संस्कृति, भाषा और कई अन्य समानताओं के गहरे संबंध हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध अपने आप में अलग हैं और बांग्लादेश के तीसरे देशों के साथ संबंधों से स्वतंत्र हैं।’’ सिंह का यह बयान इस प्रश्न पर आया कि क्या सरकार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दृष्टिकोण में आए बदलाव पर ध्यान दिया है, क्योंकि वह पाकिस्तान के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।