Sanjay Manjrekar का विवादों से रहा पुराना नाता, 2012 में कोहली पर बरसे, तो 2024 में गंभीर को नहीं बक्शा
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपने बयानों और ट्वीट्स से अकसर लाइमलाइट लूटने का कोई मौका नहीं गंवाते। हाल ही में उन्होंने कोच गंभीर को निशाना बनाया। इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसे खिलाड़ियों को निशाना बनाते हुए देखा गया है। आइए जानते हैं उन मशहूर घटनाओं के बारे में जब मंजरेकर ने अपने बयानों से क्रिकेट जगत में हलचल मचाई।
Sanjay Manjrekar के बड़े विवाद, जिन्होंने मचाई हलचलHIGHLIGHTSSanjay Manjrekar ने गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बनाया निशाना
Sanjay Manjrekar ने कोहली को 2012 तो गंभीर को 2024 में नहीं बक्शा
Sanjay Manjrekar विवादित बयान देने में हैं मशहूर
Sanjay Manjrekar। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया, जिससे खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर सोमवार, 11 नवंबर को, मांजरेकर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले कोच की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए उनके व्यवहार पर सवाल उठाए।
ये कोई पहली बार नहीं जब संजय ने अपने बयानों और ट्वीट्स से लाइमलाइट लूटी हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसे खिलाड़ियों को निशाना बनाते हुए देखा गया है। आइए जानते हैं उन मशहूर घटनाओं के बारे में जब मंजरेकर ने अपने बयानों से क्रिकेट जगत में हलचल मचाई।
Sanjay Manjrekar के बड़े विवाद, जिन्होंने मचाई हलचल

1. 2012 में विराट कोहली को निशाना बनाया
संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का 2012 में किया गया ट्वीट एक समय-समय पर वायरल होता रहता है, खासकर जब लोग विराट कोहली की सफलता और उनके शानदार करियर के बारे में बात करते हैं। यह ट्वीट उस समय का था जब विराट कोहली अपने करियर के शुरुआती दौर में थे और कुछ आलोचकों का मानना था कि वे भारतीय टीम के लिए स्थिरता प्रदान नहीं कर पाएंगे।
मञ्जेकर ने ट्वीट किया था कि मैं फिर भी वीवीएस (लक्ष्मण) को छोड़ दूंगा और अगले टेस्ट के लिए रोहित को लूंगा। विराट को एक और टेस्ट दीजिए...बस यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह उनके बस की बात नहीं है।
2. 2017 में कीरोन पोलार्ड को लेकर किया था विवादित ट्वीट
संजय मांजरेकर और कीरो पोलार्ड के बीच भी एक विवाद हुआ था, जो IPL के दौरान सामने आया था। मांजरेकर ने पोलार्ड के बारे में कहा था कि उनके पास पारी की शुरुआत में खेलने के लिए दिमाग नहीं है। यह टिप्पणी पोलार्ड को बहुत चुभी थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखा देते हुए ट्वीट किया था कि आपको लगता है कि आपके मुंह से कोई भी सकारात्मक बात निकल सकती है, क्योंकि आपको बात करने के लिए पैसे मिलते हैं, आप अपना मौखिक दस्त जारी रख सकते हैं।
3. रवींद्र जडेजा को लेकर विवादित टिप्पणीसंजय मांजरेकर ने साल 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान रविंद्र जडेजा को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने जडेजा को "बिट्स एंड पीसेस प्लेयर" कहा, यानी कि वह आधे गेंदबाज और आधे बल्लेबाज हैं। मांजरेकर ने कहा था कि जडेजा को टीम में शामिल करना ठीक नहीं है। यह टिप्पणी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद की थी।
जैसे ही मांजरेकर की यह बात सामने आई, जडेजा ने इसका तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा था, "आपसे दोगुने मैच खेल चुका हूं।" उनका यह बयान यह दिखा रहा था कि वह मांजरेकर की आलोचना को नजरअंदाज नहीं कर सकते थे, क्योंकि जडेजा ने काफी मैच खेले हैं और उन्होंने अपनी क्षमता को साबित किया है।
5. गौतम गंभीर का प्रेस कॉन्फ्रेंस का व्यवहार (2024)हाल ही में मांजरेकर ने गौतम गंभीर को लेकर एक विवादित टिप्पणी की, जब उन्होंने कहा कि गंभीर का प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यवहार "सही नहीं" था। मांजरेकर ने यह टिप्पणी की कि गंभीर, जो भारत के हेड कोच है उनका व्यक्तित्व और तरीका मीडिया के सामने पेश होने के लिए उपयुक्त नहीं था। यह बयान गंभीर के समर्थकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने मांजरेकर को कड़ी प्रतिक्रिया दी।