तुस्सी तो छा गए...' Marco Jansen ने भारत के खिलाफ कर दिखाया वो कमाल जो आज तक नहीं कर सका कोई

 तुस्सी तो छा गए...' Marco Jansen ने भारत के खिलाफ कर दिखाया वो कमाल जो आज तक नहीं कर सका कोई


सेंचुरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच के दौरान मार्को जानसन ने इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 17 गेंदों पर 54 रन बनाए। उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। बता दें कि भारत ने तीसरा टी20 मैच 11 रन से जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली जबकि एक मैच बाकी रहता है।

Marco Jansen ने बल्ले से बोला हल्ला, भारत के खिलाफ रच दिया इतिहास

HIGHLIGHTSIND vs SA: Marco Jansen ने बल्ले से मचाई तबाही, सेंचुरियन में रचा इतिहास
मार्को जानसेन ने भारत के खिलाफ T20I में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया
भारत ने साउथ अफ्रीका को 11 रन से तीसरे टी20I में हराया
 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 13 नवंबर को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को पटखनी तो दी, लेकिन उनके ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्को जानसेन ने बल्ले से हल्ला बोला और इतिहास रच दिया। सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में फिफ्टी जड़ने के साथ ही उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक भारत के खिलाफ कोई बैटर नहीं कर सका।

मार्को टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन के नाम था, जिन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ हैदराबाद में 19 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

Marco Jansen ने बल्ले से बोला हल्ला, भारत के खिलाफ रच दिया इतिहास


दरअसल, 13 नवंबर को सेंचुरियन में मार्को जानसेन ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। तीसरे टी20 मैच में वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 50 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। मार्को जानसेन भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बैटर बने।

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी-16 गेंद: मार्को जानसेन (दक्षिण अफ्रीका, सेंचूरियन, 2024)
19 गेंद: कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद, 2022)
20 गेंद: जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016)
20 गेंद: दासुन शनाका (श्रीलंका, पुणे, 2023)

इसके अलावा मार्को जानसेन दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 11 रन से दी मातभारत के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन 2 गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर मार्को जानसेन के हाथों बोल्ड हुए।
वहीं, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार बैटिंग की। अभिषेक के बल्ले से 50 रन और तिलक वर्मा ने 107 रन की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन पर सिमट गई और ये मैच टीम इंडिया ने 11 रन से जीत लिया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »