अमेरिका में होने वाली यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग के सीजन 3 के लिए नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अमेरिका के कोरी एंडरसन वेन पार्नेल सिकंदर रजा और मोनाक पटेल जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण टूर्नामेंट के भरपूर रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। खिलाड़ियों की नीलामी के बाद छह फ्रेंचाइजी के स्क्वाड तैयार हो चुके हैं। मियामी में टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

अमेरिका के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन, वेन पार्नेल और जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (USPL) के सीजन 3 की नीलामी में खरीदे जाने वाले शीर्ष खिलाड़ी रहे। यूएसपीएल के तीसरे सीजन की शुरुआत 22 नवंबर से होगी। मियामी में फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम पर लीग के मैच खेले जाएंगे।
नई जर्सी में नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई, जहां तीसरे सीजन के लिए प्रमुख खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा। एंडरसन, पार्नेल, रजा और मोनाक पटेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली छह फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड पूरे कर लिए हैं।
छह फ्रेंचाइजी के नाम इस प्रकार हैं:कैरोलिना ईगल्स
एटलांटा ब्लैकेप्स
कैलिफोर्निया गोल्डन ईगल्स
मैरीलैंड मेवरिक्स
न्यू जर्सी टाइटंस
न्यूयॉर्क काउब्वॉय
कैरोलिना ईगल्स ने अपने स्क्वाड में वेन पार्नेल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बाल, आयरलैंड के मार्क एडेर और अमेरिका के जसदीप सिंह व शेहान जयसूर्या को शामिल किया है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने स्थानीय प्रतिभाएं जैसे डेरोन डेविस, राज नन्नन, आर्य गर्ग और आर्यन सिंह को भी अपने साथ जोड़ा है।
वहीं, एटलांटा ब्लैकेप्स ने भी नए करार करते हुए अपना स्क्वाड मजबूत किया। इस फ्रेंचाइजी में अली शेख, कैल्विन सैवेज और मिलिंद कुमार को जगह मिली, जो टीम में अनोखी शैली लाएंगे। कैलिफोर्निया गोल्डन ईगल्स ने नौमान अनवर, रुम्मान रईस और मोनाक पटेल के रूप में प्रतिभाएं अपने स्क्वाड में जोड़ी। शाडले वान शालविक, कोरी एंडरसन और अदनित झांब के जुड़ने से टीम की गहराई बढ़ी।
मैरीलैंड मेवरिक्स की बात करें तो टीम ने एहसान अदिल, साद बिन जफर और भास्कर यदराम को अपने साथ जोड़ा है। न्यू जर्सी टाइटंस ने गरहार्ड इरासमस, हम्माद आजम और एंडी बालबिर्नी को जोड़कर अपनी ताकत बढ़ाई और अमेरिका से रहमान डार, आर्य गर्ग व अभिराम बोलीशेट्टी को भी स्क्वाड में शामिल किया।
न्यूयॉर्क काउब्वॉयस में सिकंदर रजा की एंट्री हुई। इसके अलावा जुनैद सिद्दकी और सैफ जैब को मौका दिया। क्रिस सोल, लाहिरू मिलांता, जोशुआ ट्रोंप, बेन रैन और अभिनव सिखाराम के जुड़ने से काउब्वॉयस चुनौती के लिए तैयार हैं।
यूएसपीएल के चेयरमैन और संस्थापक जयदीप सिंह ने कहा, ''यह सीजन खेल को बढ़ाने और प्रतिभाओं को दिखाने के बारे में हैं। हम शानदार खिलाड़ियों को एकसाथ लाकर सीजन का रोमांच बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा मानना है कि उत्साहजनक मैचों से दुनियाभर में फैंस का भरपूर मनोरंजन होगा।''
सभी टीमें इस प्रकार हैं:
कैरोलिना ईगल्स
रिटेन खिलाड़ी- गजानंद सिंह (अमेरिका), राजदीप दरबार (अमेरिका), यासिर मोहम्मद (अमेरिका), केसरिक विलियम्स (वेस्टइंडीज), रौनक शर्मा (अमेरिका), शयान जहांगीर (अमेरिका)।
नए करार - वेन पार्नेल (दक्षिण अफ्रीका), जैक बॉल (इंग्लैंड), मार्क एडेर (आयरलैंड), शेहान जयसूर्या (अमेरिका), डेरोन डेविस (अमेरिका), जसदीप सिंह (अमेरिका), राज नन्नन (अमेरिका), आर्यन सिंह (अमेरिका), उत्कर्ष श्रीवास्तव (अमेरिका)।
एटलांटा ब्लैकेप्स
रिटेन खिलाड़ी - समित पटेल (अमेरिका), सैयद साद अली (अमेरिका), आकर्षित गोमेल (अमेरिका), रहकीम कॉर्नवाल (वेस्टइंडीज), आदिल भट्टी (अमेरिका), स्टीफन विग (अमेरिका)।
नए करार - अली शेख (अमेरिका), कैल्विन सैवेज (अमेरिका), मिलिंद कुमार (अमेरिका), एमिला अफोंसो (अमेरिका), क्वामे पैटन जूनियर (अमेरिका), देव सालियान (अमेरिका)।
कैलिफोर्निया गोल्डन ईगल्स
रिटेन खिलाड़ी - सैफ बदर (अमेरिका), उन्मुक्त चंद (अमेरिका), चैतन्य बिश्नोई (अमेरिका), गौरव कुमार (भारत), जुनैद सिद्दकी (कनाडा)।
नए करार - नौमान अनवर (अमेरिका), रुम्मान रईस (पाकिस्तान), मोनांक पटेल (अमेरिका), शाडले वान शालविक (अमेरिका), कोरी एंडरसन (अमेरिका), अदनित झांब (अमेरिका)।
मैरीलैंड मेवरिक्स
रिटेन खिलाड़ी - नील ब्रूम (न्यूजीलैंड), ड्वेन स्मिथ (वेस्टइंडीज), फानी तेजा सिमहादरी (अमेरिका), शुभमन रंजने (अमेरिका), नोसथुश केनजिगे (अमेरिका), साईतेजा मुक्कमल (अमेरिका)।
नए करार - एहसान अदिल (अमेरिका), साद बिन जफर (कनाडा), भास्कर यदराम (वेस्टइंडीज), नितीश कुमार (अमेरिका), रेयान स्कॉट (अमेरिका), केविन स्टोच (वेस्टइंडीज), रुषिल उगरकर (अमेरिका)।
न्यू जर्सी टाइटंस
रिटेन खिलाड़ी - मोहम्मद जिया उल हक (अमेरिका), आरोन जोंस (अमेरिका), हरमीत सिंह (अमेरिका), आंद्रेस गौस (अमेरिका), ओबुस पियेनार (अमेरिका), सौरभ नेत्रवलकर (अमेरिका)।
नए करार - गरहर्ड इरासमस (नामीबिया), हम्माद आजम (अमेरिका), एंडी बालबिर्नी (आयरलैंड), रेहमान डार (अमेरिका), आर्यन गर्ग (अमेरिका), अभिराम बोलीशेट्टी (अमेरिका)।
न्यूयॉर्क काउब्वॉयस
रिटेन खिलाड़ी - मोहम्मद मोहसिन (अमेरिका), मुख्तार अहमद (अमेरिका), हसन खान (अमेरिका), तजिंदर सिंह ढिल्लों (अमेरिका), जलध दुआ (अमेरिका)।
नए करार - जुनैद सिद्दकी (यूएई), सैफ जैब (इंग्लैंड), सिकंदर रजा (जिंबाब्वे), क्रिस सोल (स्कॉटलैंड), लाहिरू मिलांता (अमेरिका), जोशुआ ट्रोंप (अमेरिका), बेन रैन (इंग्लैंड) अभिनव सिखाराम (अमेरिका)।