पद्म विभूषण रतन टाटा के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Ratan Tata Life Facts भारत के सबसे बड़े व्यवसायियों में से एक रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में स्वर्गवास हो गया है। रतन टाटा न केवल व्यापार जगत में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे बल्कि अपने परोपकार के लिए भी जाने जाते थे। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने टेटली जगुआर लैंड रोवर और कोरस जैसे ब्रांड का अधिग्रहण किया। इससे टाटा की वैश्विक पहचान बनी।

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में स्वर्गवास हो गया। रतन टाटा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। वह एक बिजनसमैन होने के साथ-साथ समजसेवक भी थे। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में...
रतन टाटा के बारे में 10 तथ्य (Ratan Tata Life Facts)
1. रतन नवल टाटा, जमशेदजी टाटा के परपोते थे, जिन्होंने टाटा समूह की स्थापना की थी। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था।