सिडनी शहर में गोलीबारी की घटना, टारगेट किलिंग में एक व्यक्ति की मौत

July 26, 2023

 सिडनी शहर में गोलीबारी की घटना, टारगेट किलिंग में एक व्यक्ति की मौत


ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में गुरुवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना को टारगेट किलिंग बताया है। जानकारी के अनुसार न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे की है।

सिडनी शहर में गोलीबारी की घटना एक व्यक्ति की मौत। (Photo-AP)

HIGHLIGHTSऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गोलीबारी।
टारगेट किलिंग के तहत गोलीबारी की घटना।
सिडनी में दो दिनों के अंदर दूसरी घटना।


सिडनी, आईएएनएस। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में गुरुवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस ने इस घटना को टारगेट किलिंग बताया है।

जानकारी के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे की है।

घटनास्थल पर हुई व्यक्ति की मौत

पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक की उम्र 20 वर्ष के आसपास मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
दो दिनों के भीतर दूसरी घटना

बता दें कि दो दिनों के भीतर न्यू साउथ वेल्स में यह दूसरी टारगेट किलिंग हमला है। ये दोनों घटनाएं सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में हुईं। इससे पहले बुधवार को, एक 31 वर्षीय व्यक्ति को एक अज्ञात व्यक्ति ने नरेल क्रिसेंट, ग्रीनक्रे पर घर के बाहर गोली मार दी थी। बाद में उन्हें अस्पताल भेजा गया और उनकी हालत स्थिर है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »