राष्ट्रपति बाइडन से फिर हुई मौखिक चूक, बोले- इराक में युद्ध हार रहे पुतिन

June 29, 2023

 राष्ट्रपति बाइडन से फिर हुई मौखिक चूक, बोले- इराक में युद्ध हार रहे पुतिन। फाइल फोटो।


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से एक बार फिर मौखिक चूक हुई है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को इराक बोल दिया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्पष्ट रूप से इराक में युद्ध हार रहे हैं और वह दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। हालांकि, यहां वह इराक के जगह यूक्रेन बोलना चाहते थे। राष्ट्रपति बाइडन ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नाटो, यूरोपीय संघ और जापान सहित कुल 40 देशों में उनको कोई इज्जत नहीं करता है।

यूक्रेन की जगह बोला इराक

शिकागो की यात्रा पर रवाना होने से पहले पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में राष्ट्रपति बाइडन से पूछा गया कि क्या रूस में वैगनर ग्रुप के प्रमुख के नेतृत्व में हुए संक्षिप्त विद्रोह से पुतिन कमजोर हो गए हैं, जिनकी सेनाएं यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन यह साफ तौर पर स्पष्ट है कि वह इराक में युद्ध हार रहे हैं।

यूक्रेन को सैन्य सहायता देगा अमेरिका

मालूम हो कि अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन को उसकी महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के अतिरिक्त सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है। सुरक्षा पैकेज में रूस के साथ चल रहे युद्ध में यूक्रेन के जवाबी अभियानों में सहायता करने और हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए खास ख्याल रखा गया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »